Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
इंडिया कुटूर वीक 2018 : मानसून वेडिंग के लिए परफेक्ट है कियारा आडवाणी का ये लहंगा

इंडिया कोचर वीक में डिजाइनर श्यामल और भूमिका के लिए कियारा आडवाणी शो स्टॉपर बनी थीं। हरे रंग के लहंगे में कियारा बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रहीं थीं। उनका अटायर 'मूस ऑफ मिरर’ से था जिसे एंबेलिशमेंट से सजाया गया था। कियारा का सीफोम लहंगा वेडिंग मार्केट में एंट्री करने के लिए बिलकुल परफेक्ट है और इसे उन महिलाओं के लिए बनाया गया है जिनके हल्की कारीगरी वाले लहंगे पसंद आते हैं।
इस लहंगे की खास बात थी इसका शियर्ड लेयर्ड स्लीव्स वाला क्रॉप्ड ब्लाऊज़। ब्लाऊज़ को शिमरी और लेज़र कट्स से स्टाइलिश लुक दिया गया था।

लहंगे की बेल्ट पर फ्लोरल एसेंट डिजाइन बना हुआ था। ये घेरदार स्कर्ट थी जोकि किसी भी लड़की पर खूब जचेगी। कियार का लहंगा फैब्रिक, क्लासिक एंब्रॉयड्री और जरडोजी का बेहतरीन मेल है। इस लहंगे और अन्य सभी आउटफिट्स पर दोनों ही डिजाइनर ने ये साबित कर दिया कि शादी पर सिर्फ चमकीले और क्रिस्टल वाले कपड़े ही नहीं पहने जाते हैं।

इस ड्रेस के साथ कियारा ने आरके ज्वेलर्स की गोल्ड कुंदन चोकर की ज्वेलरी पहन रखी थी। उनका मेकअप एक दम फ्रेश लुक दे रहा था और बालों में बीच की मांग निकाल रखी थी और होठों पर पिंक लिप शेड लगा रखा था।
इस कलेक्शन में ऐसे डिजाइन बनाए गए जोकि शादी के कार्यक्रमों के लिए बने हैं लेकिन उन पर ज्यादा भारी एंब्रॉयड्री नहीं की गई है। कियारा आडवाणी को देखकर स्वर्ग की किसी परी की याद आ गई।



Click it and Unblock the Notifications











