Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
ब्राइड टू बी.. B-Town की इन सुंदरियों की तरह आप भी तैयार हो सकती है अपने रिसेप्शन में
कई भारतीय दुल्हनों को अपने रिसेप्शन के लिए परफैक्ट ब्राइड लुक चुनने में काफी दिक्कत होती है। कुछ दुल्हनें ट्रेडिशनल और वेस्टर्न ड्रेस को लेकर असमंजस में रहती हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ दुल्हनें लहंगा और साड़ी के अलावा कुछ पहनने की सोचती हैं लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कि इसके अलावा और पहनें क्या।
अगर आपके मन भी अपने रिसेप्शन को लेकर ऐसा ही असमंजस चल रहा है तो आप बॉलीवुड ब्राइड से प्रेरणा ले सकती हैं। आउटफिट, मेकअप, हेयरस्टाइल और ज्वेलरी से लेकर हर चीज़ में बॉलीवुड की ये दुल्हनें आपकी मदद कर सकती हैं।
तो, चलिए एक नज़र डालतें हैं बॉलीवुड की खूबसूरत दुल्हनों के रिसेप्शन लुक पर।

सोहा अली खान
अपने रिसेप्शन पर सोहा अली खान खूबसूरत के साथ-साथ एलीगेंट भी लग रहीं थीं। सोहा ने संजय गर्ग के डिजाइन किए हुए गोल्ड और गुलाबी रंग के लहंगे के साथ मैचिंग नैकलेस और मांग टीका पहना था। सिंपल हेयरस्टाइल और कम मेकअप में भी सोहा काफी खूबसूरत लग रहीं थीं।

दीया मिर्जा
हैदराबाद की ये राजकुमारी अपने रिसेप्शन पर शांतनु और निखिल क्रिएशन की ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही थीं। दीया ने पीच और ब्रॉन्ज़ रंग के लहंगे के साथ गोल्ड ब्लाऊज़ पहना था। डायमंड ज्वेलरी के साथ एमरेल्ड की ज्वेलरी दीया को रीगल लुक दे रही थी।

करीना कपूर
मुंबई में शादी के बाद डिनर पार्टी और दिल्ली में दावत-ए-वलीमा में करीना परफैक्ट बेगम लुक में नज़र आईं थीं। मुंबई की पार्टी में करीना ने शाही रानी की तरह लाल रंग का लहंगा पहना था और दिल्ली में रिसेप्शन के दौरान गुलाबी रंग का गरारा पहना था। इन दोनों ही आउटफिट को करीना के दोस्त मनीष मल्होत्रा ने डिज़ाइन किया था।

जेनेलिया डिसूजा
डार्क पीच रंग के लहंगे में जेनेलिया बहुत सुंदर लग रहीं थीं। इसे फाल्गुनी और शेन पीकॉक ने डिज़ाइन किया था। खुले बाल और अनकट डायमंड ज्वेलरी जेनी के लुक का परफैक्ट बना रहीं थीं।

ईशा देओल
ईशा ने अपने रिसेप्शन पर रॉकी एस का डिजाइन किया हुआ गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। एमरेल्ड और डायमंड नैकलेस और ईयर रिंग्स के साथ डायमंड का मांग टीका ईशा पर खूब जंच रहा था। इसके साथ ही ईशा ने एक तरफ फूल भी लगाया था।

आमना शरीफ
टीवी जगत की इस क्वीन ने अपने रिसेप्शन पर गहरे नीले रंग के वेलवेट लहंगे पर गुलाबी रंग का दुपट्टा लिया था। मनीष मल्होत्रा की इस डिजाइनर ड्रेस में ब्रॉन्ज़ की एंब्रॉयड्री की गई थी। इसके साथ आमना ने कुंदन की ज्वेलरी पहनी थी।

असिन
असिन ने अपने रिसेप्शन पर अबू जानी संदीप खोसला का लहंगा चोली पहना था। जिसमें हैंड वर्क था। और असिन इस मौके पर काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।



Click it and Unblock the Notifications











