Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Met Gala 2019: रेड वुमन बनी प्रियंका और दीपिका ने पहना पिंक बॉल गाउन, अंडरवियर में पहुंची लेडी गागा
मई के पहले सोमवार को हर साल की तरह इस बार भी न्यूर्याक में दुनिया की सबसे बड़ी कॉस्ट्यूम पार्टी मेट गाला 2019 का आयोजन हुआ। इस इवेंट में दुनिया के भी मशहूर सेलिब्रेटिज रेड कार्पेट पर स्टाइलिश लुक में नजर आएं। बॉलीवुड की भी दो बेहतरीन दिवाज प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने इस इवेंट में शिरकत की।
इस साल मेट गाला की थीम कैम्प: नोट्स ऑन फैशन थी। इस इवेंट में थीम को फॉलो करते हुए कई सेलिब्रेटिज अतरंगी लुक में नजर आए। मेट गाला के इस इवेंट में बॉलीवुड की दोनो सुंदरियों का लुक सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

'एलिस इन वंडरलैंड' से इंस्पायर्ड था प्रियंका का लुक
प्रियंका जहां इस इवेंट में अपने पति अमेरिकन सिंगर हसबैंड निक जोनस के साथ नजर आई। प्रियंका चोपड़ा इस मौके पर ग्रे-येलो और पिंक कलर के डियोर गाउन में नजर आई। उनका पूरा लुक 'एलिस इन वंडरलैंड' की लुईस कैरोल से इंस्पायर्ड था। प्रियंका ने एकदम भड़कीला सिल्वर गाउन पहना हुआ था। प्रियंका ने अपने इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए बालों को टाइट और फोर्टी कर्ल्स लुक दिए थे, बिल्कुल रेडक्वीन की तरह। प्रियंका के पूरे लुक में उनके आईब्रोइज बहुत हाईलाइट्स हो रहे थे। प्रियंका नेआईब्रो को शिमरी सफेद कलर से रंगने के साथ ही आंखों पर व्हाइट आइलाईनर का इस्तेमाल किया था। वहीं बात करें अगर निक जोनस की तो वो व्हाइट कलर के सूट में नजर आएं। नकली और पतली मूंछों में निक ने एक इटालियन माफिया का रुप धरा था।

जोन के साथ दूसरी बार नजर आई प्रियंका
प्रियंका की इस साल मेट गाला में तीसरी अपीरियंस हैं और निक के साथ दूसरी। इससे पहले ये दोनों ही वर्ष 2017 में डिजाइनर राल्फ लॉरेन का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस इवेंट के बाद ही निक और प्रियंका दोनों एक दूसरे के नजदीक आए थे।

दीपिका पिंक बॉल गाउन में आई नजर
मेट गाला 2019 में वहीं दीपिका पादुकोण ने भी थीम को फॉलो करते हुए पिंक बॉल गाउन में नजर आई। जिसे जैक पोजन ने डिजाइन की थी। अपने इस लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने हाई-पफ्ड पोनीटेल हेयरस्टाइल चुना और साथ ही पिंक हेयरबैंड का इस्तेमाल किया था। उन्होंने अपने इस लुक को बड़े ईयररिंग्स और सिल्वर ब्रेसलेट के साथ पूरा किया था।

मैचिंग आउटफिट्स में दिखे सोफी टर्नर और जो जोनस
वहीं पिंक कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अलावा उनकी जेठानी गेम ऑफ थ्रोंस की स्टार न्यूली वेड सोफी टर्नर अपने पति सिंगर जो जोनस के साथ नजर आई। इस मौके पर दोनों ही मैचिंग आउटफिट्स में नजर आएं।

गागा का अजीब फैशन सेंस
अपने अजीब फैशन सेंस के लिए जाने जानी वाली लेडी गागा ने फिर एक कारनामा कर दिया जिसकी वजह से उनकी फोटो वायरल हो रही है। दरअसल लेडी गागा इस इवेंट में ब्रेन्डन मेक्सवैल की फयूसिया पिंक गाउन में पहुंची थी। वहीं उन्होंने फोटोग्राफर के सामने ड्रेस चेंज की और ब्लैक गाउन में नजर आई। इसके बाद वो ब्लैंक लिंग्रीज में नजर आई।



Click it and Unblock the Notifications











