Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Akash Ambani-Shloka Mehta Post-Wedding Bash: किस सेलिब्रेटी का था BEST और किसका था WORST लुक
रिलायंस चैयरपर्सन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को मशहूर हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। इस हाई प्रोफाइल शादी से जुड़ी तमाम सुर्खियों पर दुनियाभर की नजर रही। बॉलीवुड, राजनीति, खेल जगत और उद्योग जगत के जाने माने लोगों ने इस शादी में शिरकत की। शादी के बाद न्यूली वेड कपल आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के लिए Post-Wedding Bash का आयोजन हुआ। जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने शामिल होकर इस फंक्शन में चार चांद लगा दिए। लेकिन इस पार्टी में कई दिवाज ने अपनी ड्रेसिंग स्टाइल से फैंस को खुश नहीं कर पाई।
आइए देखते है कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के लिए रखी Post-Wedding Bash में किस सेलिब्रेटी का था Best लुक और किसका था Wrost (खराब)।

न्यूली वेड, आकाश और श्लोका - Best Dress
चलिए बेस्ट और वर्स्ट लुक की शुरुआत न्यूली वेड कपल से करते हैं। शादी के बाद आकाश और श्लोका, एक दूसरे के साथ काफी जंच रहे थे। जहां आकाश ब्लेक शेरवानी और व्हाइट पायजामा में नजर आएं। वहीं श्लोका ने चिक कारीगरी की लहंगे में नजर आई।

ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन- Best Family Look
ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या बच्चन ने अपनी प्रजेंस से इस लेविश पार्टी में चार चांद लगा दिए। जहां अभिषेक सूटेड बूटेड लुक में रियल जेंटलमेन बनकर पहुंचे। वहीं ऐश्वर्या लाइट पिंक कलर में सिल्वर एंब्रायडरी कारीगरी वाली लहंगे में बहुत ही खूबसूरत नजर आई। वही आराध्या भी क्रीम कलर के लॉन्ग गाउन में बहुत क्यूट दिखी।

अक्षय, ट्विंकल और रेखा - Best Look
खिलाड़ी कुमार, जहां ब्लैक सूट में नजर आए, वहीं उनकी वाइफ ट्विकंल क्रीम कलर के हैवी सूट में सिम्पल और सोबर नजर आई। दोनों ही इस लुक में काफी अच्छे लग रहे थे। वहीं बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा इस मौक़े के लिए साड़ी पहनी, जिसमें वो काफ़ी ख़ूबसूरत दिख रही थीं।

डायना पेंटी - Worst Look
डायना पेंटी, इस पार्टी में फैशन डिजास्टर से कम नहीं लग रही थी। डायना का सेक्सी कोरसेट ब्लाउज भी उनके इस लुक के साथ कुछ खास कमाल नहीं कर सका।

कियारा आडवानी- Best and Sexy Look
कियारा आडवानी के लुक ने पार्टी में चार-चांद बढ़ा दिया। उनका गॉर्जियस पीले रंग की कारीगरी वाला लहंगा सचमुच उन पर काफी फब रहा था।

कृति सनोन - Best Look
सितारों से भरे हुए इस लेविश इवेंट में कृति का पेस्टल पिंक लहंगा, ताजगी का अहसास करवा रहा था।

करण जोहर -Worst Look
करण जोहर इस पार्टी में लैपर्ड प्रिंट जैकेट में पहुंचे। उनका ये लुक काफी भड़कीला और विचित्र था।

करिश्मा कपूर - Worst Look
ये पार्टी में जिस सेलिब्रेटी का लुक देखकर सबसे बड़ा धक्का पहुंचा, वो था करिश्मा कपूर का। करिश्मा यहां साड़ी के साथ जैकेट पहनकर पहुंची। ये डिजाइन उनके लुक के लिए गलत साबित हुआ।

काजोल - Worst Look
काजोल इस पार्टी में गोल्डन साड़ी में पहुंची, उनकी ये साड़ी किसी पर्दे से कम नहीं लग रही थी।

सोनाली बेंद्रे - Best Look
सोनाली बेंद्रे , पार्टी में पति गोल्डी बहल के साथ पहुंची। इस मौके वो रेड कलर के हैवी एम्ब्रायडरी वर्क के सूट में नजर आई। सोनाली काफी खूबसूरत लग रही थी।

पी वी सिंधु - Best Look
पीवी सिंधु भी पार्टी में नजर आई। उनका लुक Best Look की लिस्ट में टॉप में रहा। उनके चिक और सिम्पल लुक ने फैंस का मन मोह लिया।

शाहिद और मीरा - Best Couple Look
शाहिद और मीरा कपूर, फिर से एक बार स्टाइलिश और चार्मिंग कपल लुक में नजर आए। जहां शाहिद ने ब्लेक शेरवानी पहन रखी थी, वहीं मीरा पिंक और पिच कलर के लहंगे में नजर आए। दोनों ही काफी खूबसूरत नजर आएं।

पूजा हेगड़े- Worst Look
पूजा हेगड़े का ऑफ-शॉल्डर शीर अटायर भी किसी फैशन डिजास्टर से कम नहीं था।

सचिन और अंजलि - Best Look
सचिन और अंजलि बहुत ही सादगी भरे अंदाज में पहुंचे। उनकी मौजूदगी पार्टी में गॉर्जियस कपल का अहसास करवा रही थी।

हार्दिक और क्रुणाल पांड्या - Worst Look
इस पार्टी में पांड्या ब्रदर्स भी पहुंचे, हर जगह एक दूसरे को सर्पोट करने वाले दोनों भाईयों का फैशन सेंस फेल हो गया।

गीता बसरा - Best Look
गीता बसरा इस पार्टी में ब्लश पिंक कलर के लहंगे में पहुंची। अपने इस लहंगे को मैच करते हुए गीता ने बहुत ही मिनिमल मेकअप कर रखा था। जो उनके इस लुक के साथ जा रहा था।

दिया मिर्जा- Worst Look
अपने स्टाइलिंग और खूबसूरती के लिए जाने जानी वाली दिया मिर्जा ने इस पार्टी के लिए लाल कलर का फ्लोर लैंथ अनारकली ड्रेस चुना उनके ये लुक बिल्कुल भी उनकी पर्सनेलिटी के साथ और इस इवेंट के साथ नहीं जा रहा था।

शिल्पा शेट्टी - Best Look
शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ इस पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान राज कुंद्रा जहां ब्लैक एंड व्हाइट शेरवानी में दिखे तो वहीं शिल्पा लाइट पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत और ग्लैमर्स लग रही थीं।



Click it and Unblock the Notifications











