Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
झुमकों से बॉलीवुड दीवाज का गहरा नाता, इंडियन से लेकर वेस्टर्न लुक में स्टाइल करती हैं झुमके
बरेली के झुमके से बॉलीवुड का रिश्ता काफी पुराना है। जो एक्ट्रेस साधना से लेकर आलिया भट्ट तक बना हुआ है। बॉलीवुड दीवाज का झुमका प्रेम अक्सर सामने आता रहता है। जब-जब बी-टाउन की हीरोइन्स ट्रेडिशनल लुक स्टाइल करती हैं तो झुमका तो जरूर हो जाता है। आलिया भट्ट से लेकर करीना कपूर तक सभी पर झुमका काफी सुंदर लगता है। झुमका कैरी करने से उनकी खूबसूरती निखर कर सामने आती है। कई बार इन एक्ट्रेसेस ने वेस्टर्न लुक पर झुमका स्टाइल किया है, जिसमें वो गॉर्जियस लगी हैं।

झुमका चाहे महिला हो या लड़की हो सभी को स्टाइल करना बहुत भाता है। महिलाओं और लड़कियों के जूलरी बॉक्स में आपको झुमके के सेट जरूर मिल जाएंगे।

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का व्हॉट झुमका काफी ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में आलिया ने जो झुमका स्टाइल किया है वो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है। उन्होंने ऑक्सीडाइज झुमके गाने में कैरी किये हैं। वहीं फिल्म के दूसरे गानों में भी पहने गये ईयरिंग्स काफी अच्छे हैं।
सोनम कपूर को बॉलीवुड की फैशन क्वीन कहा जाता है, क्योंकि वो एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं हटती हैं साथ ही उन पर हर लुक अच्छा लगता है। वो चाहे इंडियन आउटफिट कैरी करें या फिर वेस्टर्न सोनम ने कई बार झुमके स्टाइल किये हैं, जो उनके लुक को ग्लैमरस बना देते हैं। सोनम पर बड़े झुमके साथ ही लेयर्ड झुमके अच्छे लगते हैं।

अनुष्का शर्मा पर झुमके बहुत ही सुंदर लगते हैं। अनुष्का जब-जब साड़ी स्टाइल करती है वो झुमके पहनती हैं। उनके पास बड़े से लेकर छोटे झुमकों का अच्छा कलेक्शन है। अनुष्का पर सोने के झुमके गॉर्जियस लगते हैं।

करीना कपूर हमेशा झुमके के लेटेस्ट स्टाइल को कैरी करती हैं। चाहे वो गोल्ड के हो या फिर ऑक्सिडाइज़ झुमके हो, करीना पहनना पसंद करती हैं।

दीपिका पादुकोण पर हर तरह ही इयररिंग्स अच्छी लगती हैं और वो जो भी स्टाइल करती हैं, वो ट्रेंड जरूर बन जाता है। दीपिका के ऊपर हैगिंग ईयरिंग्स बहुत प्यारी लगती है। वो गोल्ड से लेकर फैंसी स्टाइल वाले झुमके पहनती है।



Click it and Unblock the Notifications











