Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Gangaur Teej : गणगौर सिंजारा के लिए बेस्ट हैं ये घरचोला साड़ी लुक, जब पहनेगी तो हर कोई करेगा तारीफ
Gangaur Teej Bandani Saree Ideas : बॉलीवुड में इन दिनों घरचोला काफी ट्रेंड कर रहा है। बिलेनियर नीता अंबानी हो या दीपिका पादुकोण पिछले दिनो घरचोला में नजर आए थे। वैसे आपको बता दें कि घरचोला एक पारंपरिक बांधनी साड़ी है। जिसका मतलब है, 'घरेलू परिधान' या घर पर पहनी जाने वाली ओढ़नी या चुनरी। यह गुजराती दुल्हनों द्वारा शादियों में पहनी जाने वाली एक पारंपरिक बांधनी साड़ी है। बांधनी साड़ी को राजस्थान और गुजरात में प्रमुखता से तीज-त्योहारों में पहना जाता है।
तीज हो या गणगौर सिंजारा में बांधनी साड़ी पहनना एक रिवाज होता है। बात जब गणगौर की चली है तो आपको बता दें कि इस बार 10 अप्रैल को गणगौर तीज है। इस दिन कुंवारी और नवविवाहिता महिलाएं परांपरागत तरीके से सजती धजती हैं।
अगर आप इस ट्रेडिशनल डे पर बांधनी साड़ी से जुड़े कुछ लुक ढूंढ रही हैं तो आप इन बॉलीवुड सेलेब के लुक को ट्राय कर सकती हैं।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने अंनत अंबानी के प्री-वेडिंग में जरदोजी गोल्डन बॉर्डर वाली लाल रंग की बांधनी साड़ी के साथ मैचिक ब्लाउज़ पहना था। उन्होंने ओपन पल्लू के साथ अपनी साड़ी कैरी की थी। आप भी गणगौर के लिए ऐसा लुक कैरी कर सकती हैं।

शनाया कपूर
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर का ये ट्रेडिशनल लुक से गणगौर तीज पर आप पर खूब जचेगा। इस साड़ी के साथ उन्होंने कुंदन की हेवी जूलरी पहनी हुई थी। जिनकी शादी के बाद पहली गणगौर हैं। उनके लिए शनाया कपूर का यह लुक परफेक्ट है। इस लाल रंग एक घरचोला साड़ी में आप काफी दिलकश लगेंगी।

सोनम कपूर
बॉलीवुड की फैशन आइकॉन कहीं जाने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर ने एक फंक्शन में अपनी मां सुनीता कपूर की 32 साल पुरानी ट्रेडिशनल घरचोला साड़ी पहनी थीं। सोनम ने यह मरून कलर की घरचोला साड़ी एकदम गुजरती स्टाइल में पहनी थी। गणगौर तीज या सिंजारा के लिए आपके लिए ये परफेक्ट लुक हो सकता है।

नीता अंबानी
नीता अंबानी की आरी जरदोजी और धागे के काम का सतरंगा लहंगा और साथ में चौड़ी बॉर्डर वाली गुलाबी रंग की घरचोला ओढ़नी आपके गणगौर का बेस्ट लुक हो सकता है।

नव्या नवेली नंदा
अगर आप अपने गणगौर में लुक में थोड़ी ज्यादा खूबसूरती जोड़ना चहाती हैं तो नव्या नंदा का ये लुक आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। पारंपारिक बांधनी साड़ी में एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर के साथ मैचिंग ब्लाउज आप पहनकर इस फेस्टिवल में आप एक्स्ट्राऑर्डनरी लुक पा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











