Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
इस दिवाली ग्लैमर्स लुक के लिए पहने टिशू साड़ी, दियों की रोशनी के बीच चमक उठेगी आपकी खूबसूरती
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में इस बार कई एक्ट्रेस को टिशू साड़ी में देखा गया। हाल ही में कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को टिशू साड़ियों में देखा गया है जो इन दिनों काफी ट्रेंड बन गया है। इन साड़ियों का ट्रेंड इस वजह से भी बढ़ा है क्योंकि ये त्यौहारों के मौकों पर पूरी तरह से फिट होती हैं और हर को अट्रेक्टिव लुक देती है। इस बार फेस्टिव सीजन में टिशू साड़ी ट्रेंड में रहेगी। टिशू साड़ियां हल्की और चमकदार होती हैं, यह साड़ियां पारंपरिक भारतीय लुक देती हैं, लेकिन साथ ही आपका ग्लैमर भी खोने नहीं देती है।
अगर आप भी इस दिवाली अपने आउटफिट को लेकर कंफ्यूज हैं, तो हम यहां आपके लिए कुछ बॉलीवुड दिवाज के लुक लेकर आए हैं जिनसे इंस्प्रिरेशन लेकर आप दिवाली पर खुद को लाजवाब लुक दे सकती हैं।

कैटरीना कैफ
कैटरीना ने हाल ही में करवा चौथ के व्रत के लिए पिंक कलर की टिशू साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ स्लीवलैस वेलवेट का ब्लाउज पहना था। कैटरीना ने अपने लुक को न्यूड मेकअप के साथ कंप्लीट किया। आप भी इस दिवाली कैटरीना के लुक से आइडिया ले सकते हैं।

शनाया कपूर
फेमस स्टार किड्स में से एक शनाया कपूर ने हाल ही में टिशू साड़ी में सोशल मीडिया में फोटोज शेयर की थी। इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थी। आप भी शनाया की तरह प्रिसेंस कट ब्लाउज के साथ बन और गजरे के साथ अपने दिवाली लुक को लाजवाब बना सकते हैं।

कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी की तरह जरी बॉर्डर टिशू रंगकट साड़ी के साथ खूबसूरत ब्रोकेड ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत चोकर नेकलेस और खुले बालों के साथ अपने लुक पर चार-चांद लगा सकती हैं।

जान्हवी कपूर
इन दिनों टिशू साड़ी में मैटेलिक टोन काफी ट्रेंड में हैं। जिसमें सिल्वर, गोल्ड और कॉपर जैसे रंग काफी खूबसूरत लगते हैं। दिवाली पर खूबसूरत दिखने के लिए आप भी गोल्डन या सिल्वर कलर टोन में टिशू साड़ी चुन सकती हैं। ये आप भी काफी खूबसूरत लगेगा।

भूमि पंडेकर
यंगस्टर्स और अनमैरिड गर्ल दीवाली पार्टी के लिए भूमि की तरह गोल्डन टोन टिशू साड़ी लुक रिक्रिएट कर सकती हैं। इसके साथ स्ट्रेपी ब्लाउज और लाइट जूलरी इस दिवाली सेलिब्रेशन के लिए परफेक्ट लुक हो सकता है।
ऐसे करें टिशू साड़ियों की देखभाल
टिशू साड़ियों की बुनावट नाजुक होती है, इसलिए इनकी देखभाल करते समय खास ध्यान देने की जरूरत होती है। इन्हें अक्सर ड्राई क्लीनिंग की सलाह दी जाती है और इन्हें संभालकर रखने से उनकी चमक और बनावट लंबे समय तक बनी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications











