Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
राम मंदिर में आलिया भट्ट ने पहनी थी पट्टचित्र साड़ी, 100 घंटे में बनकर हुई थी तैयार, जानें खासियत और कीमत
22 जनवरी को अयोध्या में हुई राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने शिरकत की। जिनमें फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत जोड़ियों में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी शामिल हुए। इन दोनों की मौजूदगी तो सेंटर ऑफ अट्रेक्शन थी ही, वहीं आलिया की साड़ी ने भी लोगों का ध्यान खींचा।
अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया हैं कि उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के लिए खासतौर पर पट्टचित्र साड़ी पहनी थी जिसमें रामायण की खास घटनाओं को दर्शाया गया है। आइए जानते हैं इस साड़ी से जुड़ी हर डिटेल के बारे में-

आलिया की पट्टचित्र साड़ी ने खींचा सबका ध्यान
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बीच सेलेब्रिटीज के कई ऐसे मोमेंट कैद हुए जिन्होंने लाइमलाइट बटोरी। इन सबमें आलिया भट्ट की साड़ी ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल इसकी वजह आलिया की साड़ी पर किया गया वर्क था। इस साड़ी के पल्लू पर हाथ से प्रिंट किया गया है और एक-एक सीन रामायण से प्रेरित है। आलिया के इस साड़ी के पल्लू में काफी महीन कारीगरी की गई है, जो इस पल्लू को नजदीक से देखने पर आपको नजर आएगा।

क्या है पट्टचित्र कला के बारे में जानें
पट्टचित्र या पटचित्र, भारत का एक अन्य पारंपरिक कला रूप, पूर्वी भारतीय राज्यों ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आधारित समकालीन, कपड़ा आधारित स्क्रॉल चित्रकला के लिए एक सामान्य शब्द है। पट्टचित्र नाम संस्कृत भाषा से लिया गया है, पट्ट, जिसका अर्थ कैनवास है, और चित्र, जिसका अर्थ छवि है। यह कला भारत के उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर से मात्र 50 किलोमीटर पर स्थित रघुराजपुर से संबंधित हैं। इस गांव में लगभग 100 घर हैं और हर घर के बाहर दीवारों पर पट्टचित्र बने दिख जाएंगे।।
यह सबसे पुराने और सबसे प्रसिद्ध जीवित कला रूपों में से एक है। पट्टचित्र कला पारंपरिक रूप से बांस, केले के पत्ते और नारियल के पत्तों पर होती है। अब इसे कपड़े पर भी किया जाने लगा है। पट्टचित्र पेंटिंग का मुख्य विषय जगन्नाथ देवता होते हैं। इस कला के ज़रिये मंदिर में जगन्नाथ को उनके भाई बालभद्र और बहन सुभद्रा की लीलाएं और राम कथाओं के साथ ही नृत्य एवं राजाओं की कहानियां भी खूबसूरत चित्रों के माध्यम से देखने को मिलेंगी।
इन चित्रों में नेचुरल कलर्स भरे जाते हैं। ज्यादातर पट्टचित्र कला को टसर सिल्क पर किया जाता है, मगर आलिया ने मैसूर सिल्क साड़ी पहनी थी जिस पर यह कला देखने को मिली थी।

100 घंटे में तैयार हुई पट्टचित्र साड़ी
आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा वाली पट्टचित्र साड़ी पहनी हुई है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, '100 घंटे की मेहनत के बाद यह पट्टचित्र साड़ी तैयार हुई. जो खूबसूरत महाकाव्य रामायण की घटनाओं को दर्शाती है। इस साड़ी की कीमत करीबन 45 हजार की है।



Click it and Unblock the Notifications











