Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Kriti Sanon Blouse Designs: कृति सेनन के ये ब्लाउज डिजाइंस आप भी करें ट्राय, नहीं हटेगी आपसे किसी की नजर
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन फिल्म आदिपुरुष में जानकी का किरदार निभाकर इन दिनों काफी लाइम लाइट में है। 700 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का प्रमोशन भी काफी ज़ोरदार किया गया और इस दौरान कृति ने एक बार फिर अपने अलग अंदाज से फैन्स का दिल जीत लिया।
जी हां फिल्म के प्रमोशन में कृति के लुक्स को काफी पसंद किया और उनके स्टाइलिंग सेंस को भी सराहा गया। कृति की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं।

देसी हो या वेस्टर्न, कृति हर लुक में गजब ढाती हैं। अपने आउटफिट्स से आए दिन कृति एक नया स्टाइल स्टेटमेंट सेट करती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है जो उनके फैशन स्टेटमेंट को काफी करती है।
ऐसे में यहां हम कृति के कुछ ऐसे ब्लाउज डिजाइंस के बारे में बात करेंगे जो आपके सिंपल लुक को भी ग्लैमरस बना सकते हैं। यह डिजाइंस हर इवेंट के लिए शानदार साबित हो सकते हैं।
पर्ल ब्लाउज
अपनी फिल्म के एक प्रोमोशनल इवेंट में कृति ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई प्लेन आइवरी साड़ी के साथ पर्ल का ब्लाउज कैरी किया था। बंद नेक लाइन वाले इस ब्लाउज पर हैवी मोती का काम है और यह कोर्सेट स्टाइल ब्लाउज है। लोगों को उनका यह लुक बहुत ही अट्रैक्टिव लगा।
बैकलेस फुल-स्लीव ब्लाउज
चॉकलेट ब्राउन कलर की इस साड़ी में कृति बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। डिजाइनर अर्पिता मेहता की डिजाइन की हुई इस साड़ी के साथ उन्होंने बैकलेस और फुल स्लीव्स का ब्लाउज चुना है। कृति के इस ग्लैमरस लुक को आप भी शादी ब्याह के मौके पर ट्राय कर सकती हैं।
लॉन्ग स्लीव चन्टोली लेस ब्लाउज
इस खूबसूरत गोटा पट्टी एंब्रॉयडरी वाली शिफॉन सिल्क साड़ी के साथ कृति ने लॉन्ग स्लीव का ब्लाउज पहना हुआ है जिस पर चन्टोली लेस है। यह स्टेटमेंट ब्लाउज कृति के देसी लुक में भी स्टाइल का तड़का लगा रहा है। अपने इस अवतार में कृति ने सभी का ध्यान अपनी और खींचा।
हॉल्टर नेक ब्लाउज
अगर आप ग्लैमरस और बोल्ड लुक ट्राय करना चाहती हैं तो इस तरह का हॉल्टर नेक ब्लाउज आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। नेट की साड़ी के साथ ऐसा ब्लाउज बहुत ही अच्छा लुक दे सकता है। इसके अलावा सिक्विन वर्क वाली साड़ी के साथ भी आप इसे टीम अप कर सकती हैं।
Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications











