Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Year Ender 2023: साल 2023 में इन Star Kids ने बॉलीवुड में किया डेब्यू, देखें लिस्ट
Bollywood Star Kids who Debut This Year: साल 2023 के खत्म होने में बस चंद दिनो का वक्त रह गया है। ये साल भी बहुत सारी खुशियों की सौगत देकर जा रहा है। हर क्षेत्र में कुछ न कुछ नया खुशखबरी जरुर मिली। वैसे बॉलीवुड के लिए ये साल बहुत शानदार रहा। इस साल बहुत से स्टार किड्स ने बॉलीवुड में डेब्यू करके इस इंड्रस्टी में कदम रखा।
बॉलीवुड को भी इस साल नई जनेरेशन के कई होनहार एक्टर मिलें। आइए देखते हैं वे कौन से स्टार किड्स हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू से सुर्खियां बटोरी-

सुहाना खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम हैं किंग खान की बेटी सुहाना खान का। सुहाना ने 'आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। यह फिल्म इसी साल दिसंबर के महीने में रिलीज हुई है। फिल्म को लोगों से बहुत अच्छे रिव्यू भी मिल रहे हैं। इतना ही नहीं सुहाना ने फिल्म 'द आर्चीज' के 'जब तुम ना थे' गाने से बतौर सिंगर भी डेब्यू किया है।

खुशी कपूर
श्री देवी की बेटी खुशी कपूर ने हाल ही में आई फिल्म 'आर्चीज' में डेब्यू किया है। दर्शकों ने उनकी एक्टिंग की तारीफ भी की है।

पलक तिवारी
इस साल रिलीज हुई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में पलक तिवारी ने डेब्यू किया है। यह फिल्म अप्रैल के महीने रिलीज हुई थी।

अगस्त्य नंदा
बिग बी के नाती अगस्त्य नंदा ने भी इस बार 'आर्चीज' से डेब्यू कर बॉलीवुड में कदम रखा है। बता दें कि जोया अख्तर की मल्टीस्टारर फिल्म 'द आर्चीज' 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।

राजवीर देओल
सनी देओल के बेटे राजवीर देओल ने भी फिल्म 'दोनों' में डेब्यू कर बॉलीवुड में कदम रखा है। राजवीर देओल के साथ पूनम ढिल्लो की बेटी पलोमा भी फिल्म में नजर आई थी।
पलोमा
पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा ने भी इस साल फिल्म 'दोनों' से डेब्यू कर बॉलीवुड में कदम रखा है।

अलीजेह अग्निहोत्री
सलमान खान की भांजी और फिल्म निर्माता की बेटी अतुल अग्निहोत्री की बेटी अलीजेह अग्निहोत्री ने फिल्म 'फर्रे' से बॉलीवुड डेब्यू किया है।
अवनीश एस बड़जात्या
फिल्म 'दोनों' से इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश एस बड़जात्या ने डायरेक्शन से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म 'दोनों' को अवनीश एस बड़जात्या ने डायरेक्ट किया है।

आर्यन खान
इस लिस्ट में सबसे आखिर में नाम है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का। आर्यन ने भी बॉलीवुड में अपनी नई पारी की शुरूआत की है। हालांकि आर्यन खान ने फिल्मों में बतौर एक्टर नहीं बल्कि एक शानदार स्क्रिप्ट राइटर के रूप में डेब्यू किया। शाहरुख खान ही नहीं बल्कि उनके बेटे और बेटी के लिए भी साल 2023 बहुत खास रहा है



Click it and Unblock the Notifications











