Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Nidhhi Agerwal Viral Video: कौन हैं निधि अग्रवाल, जिस पर गिद्ध की तरह टूट पड़े फैंस, वीडियो देख भड़के लोग
Who Is Nidhhi Agerwal: गूगल पर सुबह से एक्ट्रेस निधि अग्रवाल का नाम ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में, लोग यह जानना चाहते हैं कि अचानक से यह नाम इतना चर्चा में क्यों आ गया? दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस निधि अग्रवाल लोगों के बीच बुरी तरह फंसी हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस काफी असहज और घबराई हुई दिख रहीं हैं। निधि अग्रवाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हर जगह वायरल हुआ, जिसके बाद लोग भड़क गए। आइए, जानते हैं निधि अग्रवाल कौन हैं?

निधि अग्रवाल को भीड़ ने घेरा
हाल ही में एक्ट्रेस निधि अग्रवाल बुधवार को हैदराबाद के लुलु मॉल में अपनी अपकमिंग फिल्म द राज साब के सॉन्ग लॉन्च इवेंट में पहुंचीं। इस फिल्म में निधि अग्रवाल साउथ एक्टर प्रभास के साथ नजर आने वाली हैं। जैसे ही इवेंट खत्म हुआ और निधि बाहर निकलीं, लोगों की भीड़ ने उन्हें बुरी तरह घेर लिया। वीडियो में दिखता है कि कुछ लोग उनके करीब आने की कोशिश कर रहे थे, जिसके कारण वह बुरी तरह परेशान और घबराई हुई नजर आईं। लोग निधि की एक झलक पाने और फोटो लेने के लिए धक्का मुक्की करते दिखे। हालांकि, किसी तरह सिक्योरिटी गार्ड्स ने निधि को उनकी कार तक पहुंचाया। गाड़ी में बैठने के बाद निधि शॉक्ड दिखीं। वह लंबी-लंबी सांसें ले रही थीं और गुस्से में भीड़ पर चिल्लाती नजर आईं।
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
निधि अग्रवाल का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोग बुरी तरह भड़क गए। एक्ट्रेस के साथ जो बदसलूकी हुई, उसे देख सोशल मीडिया यूजर्स मीडिया इवेंट के आयोजकों को कोसने लगे। एक यूजर ने लिखा, भीड़ की गलती नहीं है। मूवी टीम की मैनेजमेंट में कमी है। क्या कोई इवेंट ऐसे प्लान करता है। घटिया मैनेजमेंट। एक अन्य यूजर ने लिखा, शर्मनाक, फैंस को अपनी लिमिट में रहना चाहिए। एक शख्स ने लिखा, ये लोग फैंस नहीं हैं। ये फैंस की आड़ में गिद्ध हैं।
कौन हैं निधि अग्रवाल?
निधि अग्रवाल का जन्म 17 अगस्त 1993 को हैदराबाद में हुआ, जबकि वह बेंगलुरु में पली बढ़ी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी बेंगलुरु से पूरी की है। उन्होंने बेंगलुरु के क्राइस्ट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन पूरा किया। साल 2014 में 'मिस दीवा यूनिवर्स' में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2017 में टाइगर श्रॉफ संग मुन्ना माइकल से की थी। इस फिल्म के कील उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का zee सिने अवार्ड भी मिला था। निधि अभी तक हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म द राजा साब 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में वे बाहुबली एक्टर प्रभास के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा, संजय दत्त, मालविका मोहनन भी अहम रोल में दिखेंगे।



Click it and Unblock the Notifications











