Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
इस वीक OTT पर रिलीज हुई कॉमेडी, एक्शन और रोमांस से भरपूर ये फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट
What to Watch on OTT This Week: "इस हफ्ते ओटीटी पर क्या देखें?" क्या आप भी अभी तक यही सोच रहे हैं? ये रही इंडिया के ओटीटी प्लैटफॉर्म पर इस हफ्ते धूम मचा रहे मूवीज और वेबसीरीज की सूची।
शानदार ड्रामा, जबर्दस्त कॉमेडी, एक्शन, थ्रिलर, साइ-फाइ या जो भी हो, इंटरटेनमेंट का साप्ताहिक डोज, उपलब्ध है आपके घर में। ये रहे इस हफ्ते बोल्डस्काई की सलाह:

नाइट मैनेजर - सीजन 2
अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर अभिनीत नाइट मैनेजर (Night Manager) का दूसरा सीजन आ रहा है डिज्नी+हॉटस्टार पर। इस वेब-सीरीज के पहले सीजन में आदित्य रॉय कपूर के धांसू एक्शन और अनिल कपूर के लाजवाब अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा था। सीजन 2 भी दर्शकों की कसौटी पर खरा उतरने वाला है। यह एक साफ-सुथरा शो है जिसे आप अपने परिवार के साथ देख सकते हैं।
पोन्नियन सेल्वन 2:
PS2 यानि कि पोन्नियन सेल्वन 2 कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास पर आधारित मणि रत्नम की शानदार मूवी है। दक्षिण भारत के महान चोल सम्राज्य के इतिहास का पुनरावलोकन करने वाली इस मूवी के पहले भाग को दर्शकों ने अद्वितीय स्टारकास्ट और सुंदर दृश्य-सज्जा के लिए बहुत पसंद किया था। इसका सिक्वल हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड और मलयालयम में अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।
लस्ट स्टोरीज 2:
सितारों से सजी लस्ट स्टोरीज 2 आ गई है छोटे पर्दे पर आग लगाने। अनेक निर्देशकों द्वारा बनाए इस संकलन की मूल कथा प्रेम, रोमांस, अंतरंगता और यौन इच्छाओं पर आधारित है। काजोल, नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, मृणाल ठाकुर, तिलोत्तमा शोम, और अंगद बेदी जैसे सितारों के शानदार अभिनय ने हद की सीमा को पार कर गर्मी बढा दी है। यह एंथोलॉजी भारत में Netflix पर आ रही है लेकिन इसे देखने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके साथ बच्चे और बड़े नहीं हैं।
सिर्फ एक बंदा काफी है
मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को फिल्म समीक्षकों और दर्शकों दोनों से प्रशंसा मिली है। यह कोर्ट रूम ड्रामा, एक सच्ची कहानी पर आधारित है जिसमें एक चर्चित धर्मगुरु अपने आश्रम में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की को यौन शिकार बनाता है। जिसके बाद पीड़िता और उसके घरवालों के एक्शन लेने पर उसे पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया जाता है। यह फिल्म ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रही है। ओटीटी प्लेफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है, इस फिल्म को अगर आपने अभी तक नहीं देखा है, और अगर आप कुछ रियल कंटेट देखने की तलाश में हैं, तो आपको यह फिल्म जरुर देखनी चाहिए।
द विचर - सीज़न 3
आंद्रेज सपकोव्स्की की किताबों पर आधारित नेटफ्लिक्स की सुपरहिट एडवेंचर फैंटेसी एक्शन सीरीज सीरीज़, द विचर का बहुप्रतीक्षित तीसरा सीज़न ओटीटी प्लेफॉर्म पर स्ट्रीम कर रहा है। 'द विचर' नेटफ्लिक्स की सबसे लोकप्रिय सीरीज में से एक है। तीसरे सीजन का फैंस इसलिए भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि शो में लीड एक्टर हेनरी कैविल को विदाई दी जाएगी। द विचर का तीसरा सीजन दो भागों में रिलीज किया जा रहा है। तीसरे सीजन का पहला भाग 29 जून को रिलीज हो चुका है और दूसरा 27 जुलाई को रिलीज होगा। पहले भाग में जहां पांच और दूसरे भाग में तीन एपिसोड्स होंगे।
सार्जेंट
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक एक्शन से भरपूर रणदीप हुडा अभिनित "सार्जेंट" रिलीज हुई हैं। यह एक मिस्ट्री ड्रामा फिल्म है। जिसका स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन प्रवाल रमन ने किया है। बतौर प्लॉट, स्क्रिप्ट और ट्रीटमेंट यह एक निहायत खूबसूरत फिल्म है। सार्जेंट की कहानी एक अनसुलझे हत्या के मामले पर केंद्रित है। यह एक ऐसा हत्याकांड है, जिसे पुलिस अधिकारियों ने ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है, लेकिन जब तक कि एक मेहनती अधिकारी (रणदीप हुड्डा) की नजर इस मामले पर पड़ती है, तो उसे नए सिरे से खोलता और अंजाम तक पहुंचाता है। एक व्यक्ति की मनोवैज्ञानिक और आंतरिक अंतर्यात्रा को बहुत ही साफगोई और करीने से स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया है। 30 जून को यह फिल्म जियो सिनेमा में रिलीज हुई है।
जैक रायन: अमेजन प्राइम
की चर्चित स्पाई वेब सीरीज में से एक जैक राइन का फाइनल सीजन रिलीज हो चुका है। जैक रयान का टाइटल रोल निभाने वाले जॉन क्रॉसिंस्की चौथे सीजन में सीआइए के डिप्टी डारेक्टर के रोल में नजर आएंगे। 2018 में रिलीज हुई इस वेब सीरीज का ये फाइनल सीजन है। इस सीरीज में देखने को मिलेगा कि म्यांमार में एक ड्रग कार्टेल की जांच करते हुए जैक रायन को पता चलता है कि कुछ सीआइए ऑपरेटिव्स के तार आंतकी संगठनों से जुड़े हैं। इस बार उनकी लड़ाई अंदर और बाहर के दुश्मनों से है। इस फाइनल सीजन में छह एपिसोड्स हैं, जिन्हें दो-दो करके तीन किस्तों में रिलीज किया जा रहा है। 30 जून को पहले दोनों एपिसोड्स रिलीज हो चुके हैं। बाकी के एपिसोड्स दो-दो के सेट्स में 7 और 14 जुलाई को होंगे।



Click it and Unblock the Notifications











