Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Tara Sutaria Fitness Secrets: तारा सुतारिया जैसा टोंड फिगर चाहिए, तो फॉलो करें ये डाइट और वर्कआउट रूटीन
Tara Sutaria Fitness Secret: स्टूडेंट ऑफ द ईयर की एक्ट्रेस तारा सुतारिया आज यानी 19 नवंबर को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। तारा ने 2019 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर -2 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तारा सीधे फिल्मों में नहीं आई थीं, बल्कि उन्होंने कई टीवी शोज में भी काम किया था, जिनमें से एक 'बेस्ट ऑफ लक निक्की' भी रहा। हालांकि, न ही ये टीवी शोज और न ही उनकी फिल्में उन्हें कोई खास पहचान नहीं दिला पाए। लेकिन बॉलीवुड में कदम रखने के बाद तारा अपनी खूबसूरती के साथ-साथ फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। वे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी जिम की कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। तारा के फैंस उनकी फिट और टोंड बॉडी का सीक्रेट जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। तारा अपनी डाइट को लेकर भी काफी सीरियस हैं। अगर आप भी तारा सुतारिया जैसा फिगर पाना चाहती हैं, तो उनका डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन फॉलो कर सकती हैं। आज एक्ट्रेस के जन्मदिन पर हम आपको उनका डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन -

तारा सुतारिया का डाइट प्लान
तारा सुतारिया का हमेशा फिट और खूबसूरत दिखने का तरीका है डाइट को सादा, पौष्टिक और कम कैलोरी वाली चीजों पर आधारित रखना। वह ब्रेकफास्ट में फाइबर से भरपूर फल, ओट्स या एग व्हाइट्स लेती हैं। लंच को हल्का रखती है, जिसमें दाल-चावल, सब्जियां और सलाद शामिल होते हैं। डिनर हमेशा टाइम पर करती हैं, जो लो-कार्ब वाला होता है। वहीं, वह हाई-शुगर और जंक फूड से दूर रहती हैं।
नाश्ता: ब्रेड टोस्ट, एग व्हाइट, कॉर्नफ्लेक्स, एक कटोरी पोहा और एक कप बिना चीनी की चाय या कॉफी।
लंच दाल, रोटी, सलाद, दही और सब्जी।
डिनर: रोटी, चावल, सब्जी, दाल, चिकन
तारा सुतारिया का वर्कआउट रूटीन
तारा के फिटनेस रूटीन में सिर्फ जिम ही नहीं, बल्कि कई तरह की एक्टिविटीज भी शामिल हैं। तारा के वर्कआउट में कार्डियो, पिलाटे और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शामिल हैं। तारा अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए हफ्ते में 4 दिन जिम जाती है। जिम में वे ट्रेडमिल पर दौड़ना, पुश-अप्स, बाइसेप्स कर्ल, लैट्रल पुल-डाउन, ट्राइसेप्स पुश-अप, क्रंचेज, बैक एक्सटेंशन और स्क्वाट करना पसंद करती हैं। उनके वर्कआउट में वेट ट्रेनिंग, एल्टीट्यूट ट्रेनिंग, सी बीच रनिंग, स्विमिंग, किक बॉक्सिंग और फंक्शनल और सर्किट ट्रेनिंग शामिल हैं। वह सप्ताह में चार बार जिम जाती हैं, लेकिन वह हर दिन 40 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज जरूर करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण जौहर ने तारा को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' मूवी के लिए सिर्फ 6 महीने में 20 किलो वेट कम करने को कहा था। जो तारा ने किया भी। स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 के लिए वेट लॉस करने के दौरान उन्होंने डांस वर्कआउट को भी अहम हिस्सा बनाया, जो उनके लिए मजेदार और कैलोरी-बर्निंग साबित हुआ।इस तरह नियमित वर्कआउट वे तारा को न सिर्फ वजन कम करने में बल्कि शरीर को टोन और फ्लेक्सिबल बनाने में भी मदद की जो उनकी मूवी में भी नजर आता है।
हाइड्रेशन और डिटॉक्स डाइट
क्योंकि तारा अपने रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल करती हैं इसलिए अपने शरीर को भी पूरी तरीके से हाइड्रेट और डिटॉक्स करने की कोशिश करती हैं। वह 2।5-3 लीटर पानी और डिटॉक्स ड्रिंक्स लेती हैं। उनकी डाइट में नींबू-पानी, नारियल पानी और हर्बल चाय शामिल है। यह सभी चीजें शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने, वजन घटने और स्किन ग्लो करने में मदद करती हैं।
अच्छी नींद भी रूटीन का हिस्सा
तारा सुतारिया केवल फिटनेस और डाइट को ही नहीं, बल्कि अच्छी नींद को भी पूरा महत्व देती हैं, जो कि उनकी स्किन को रिपेयर करने के लिए जरूरी है। साथ ह, वह रोज योग और मेडिटेशन करती हैं। वे 7-8 घंटे अच्छी नींद लेती हैं। ये सभी चीजें स्ट्रेस लेवल को कम करती हैं। साथ ही, फैट बर्न करने में भी मदद करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











