Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल का ब्रेकअप! क्रिकेटर ने डिलीट किए इंगेजमेंट पोस्ट? यूजर्स बोले- 'पलाश धोखेबाज है...'
Smriti Mandhana Palash Muchhal Breakup Romours: महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। कुछ ही दिनों में उनकी शादी संगीतकार पलाश मुच्छल से होने वाली थी और दोनों के परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। लेकिन अचानक हालात बदल गए जब स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसी वजह से स्मृति ने अपनी शादी को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है। इसी बीच स्मृति ने एक और कदम उठाया जिसने फैंस को हैरान कर दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इंगेजमेंट और शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें और वीडियो हटा दिए हैं।
यह साफ नहीं है कि उन्होंने इन पोस्ट्स को पूरी तरह डिलीट किया है या सिर्फ प्राइवेसी सेटिंग बदलकर टाइमलाइन से हटाया है, लेकिन उनकी प्रोफाइल पर अब शादी से जुड़ा कोई कंटेंट नहीं दिखाई देता। वहीं एक और खबर ट्रेंड कर रही है कि पलाश ने किसी और के लिए स्मृति को चीट किया है और सोशल मीडिया पर पलाश की चैट भी वायरल हो रही है जिसे देखने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि स्मृति को धोखा दिया गया है। हालांकि Boldsky की टीम इस बात की कोई पुष्टि नहीं करती है, बल्कि सोशल मीडिया रिएक्शन के आधार पर खबर बनाई गई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और क्या बोल रहे यूजर्स।

स्मृति ने इंस्टा से क्यों डिलीट किए पोस्ट
बीते कुछ दिन पहले स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और पलाश की सगाई की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे। मगर अचानक से सारे पोस्ट डिलीट कर दिए गए हैं और इस बात ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। हर किसी के दिमाग में एक ही सवाल चल रहा है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? क्या पलाश ने उन्हें धोखा दिया है जिस वजह से उनका दिल टूट गया है, या फिर बात कुछ और है।
दोस्तों संग बनाया वीडियो भी किया डिलीट
स्मृति ने खिलाड़ी श्रेयांका पाटिल और जेमिमा रोड्रिग्स और अन्य साथी खिलाड़ियों के साथ एक डांस वीडियो बनाया था। 'लगे रहो मुन्ना भाई' के गाने 'समझो हो ही गया' पर स्मृति ने डांस किया था और अपनी सगाई की खबरों पर आधिकारिक मोहर लगाते हुए अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉट की थी। मगर अब इंस्टा हैंडल से वो वीडियो भी हटा दिया गया है जिसने शक को और भी पक्का कर दिया है।
यूजर्स ने दी तीखी प्रक्रिया
जैसे ही स्मृति मंधाना के फैंस ने स्मृति मंधाना के सोशल मीडिया हैंडल से इंगेजमेंट की तस्वीरें और वीडियो गायब देखे तो उनका माथा ठनक गया। अब तो सोशल मीडिया पर तीखी प्रक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई है। एक ने लिखा- पलाश, तुम जैसे लोगों की वजह से प्यार शब्द का अपमान हो रहा है@smriti_mandhana मेरी बात सुनो मैम, अगर वो गलत इंसान है तो कृपया शादी मत करो। आपका मानसिक स्वास्थ्य और शांति किसी भी चीज़ से ज़्यादा ज़रूरी है। उसने आपको धोखा दिया है, ये खबर सच नहीं है, ईश्वर आपको प्यार ज़रूर दे। अगर उसने सच में आपको धोखा दिया है तो कृपया कैप्टन दोबारा सोचें, उसे दूसरा मौका न दें। अगर सूत्र सच हैं तो शर्म आनी चाहिए तुम्हें। तुमसे ऐसी बेशर्मी और घटिया हरकत की उम्मीद नहीं थी। भगवान ने सब देखा है। कर्म का इंतज़ार करो। मज़बूत रहो स्मृति दी, तुम इससे बेहतर की हक़दार हो।

दूसरे यूजर ने लिखा @smriti_mandhana मेरी बात सुनो मैम, अगर वो गलत इंसान है तो कृपया शादी मत करो। आपका मानसिक स्वास्थ्य और शांति किसी भी चीज़ से ज़्यादा ज़रूरी है। उसने आपको धोखा दिया है, ये खबर सच नहीं है, ईश्वर आपको प्यार ज़रूर दे। अगर उसने सच में आपको धोखा दिया है तो कृपया कैप्टन दोबारा सोचें, उसे दूसरा मौका न दें।

तीसरे ने लिखा- हिम्मत रखो रानी।वैसे भी तुम इससे बेहतर की हकदार हो। मुझे हमेशा उस घटिया सुखदा चैनल पलाश के बारे में बुरा लगता था। एक अन्य ने लिखा- सब सपने टूट गए. फोटो डिलीट हो गई. पता नहीं किसकी नजर लग गई। एक और यूजर ने लिखा- सगाई वाली साड़ी वाली पोस्ट डिलीट कर दी गई। चाय ये है कि पलाश ने फंक्शन से ठीक एक रात पहले कोरियोग्राफर के साथ मिलकर उसे धोखा दिया। इसी तरह के और भी मैसेज आए हैं।



Click it and Unblock the Notifications











