Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Sidharth Malhotra Birthday: 105 करोड़ है सिद्धार्थ की कुल नेटवर्थ, महंगे कार और घड़ियों का है शौक
Sidharth Malhotra Net Worth: सिद्धार्थ ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2006 में टीवी सीरियल 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' से की थी। बाद में करण जौहर के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया। सिद्धार्थ ने 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी मेहनत और काबिलियत से ही करियर के ऊंचे पायदान पर पहुंचे हैं। वो फैंस के बीच अपने लुक्स की वजह से जमकर चर्चा में रहते हैं। जीरो से शुरु करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा आज करोड़ों के मालिक हैं।

तो आइए सिद्धार्थ मल्होत्रा के जन्मदिन पर जानते हैं, उनकी संपत्ति, कार कलेक्शन और नेटवर्थ के बारे में...
एक फिल्म का इतना चार्ज करते हैं दोनों
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा की कुल नेटवर्थ करीब 105 करोड़ रुपये है। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा किसी ब्रांड का विज्ञापन करने के लिए करीब 2 से 4 करोड़ रुपये लेते हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट ही नहीं सोशल मीडिया पर भी सिद्धार्थ की फैंस की तादाद लाखों में है और इसके जरिए भी उनकी अच्छी-खासी कमाई हो जाती है।
आलीशान घरों के मालिक हैं एक्टर्स
सिद्धार्थ मल्होत्रा का आलीशान सी-फेसिंग हाउस मुंबई के बांद्रा में स्थित है और इसकी कीमत करोड़ों में है। इस घर को बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है।

कार कलेक्शन
कार कलेक्शन की बात करें तो सिद्धार्थ के पास 2.26 करोड़ कीमत की लैंड रोवर, 1.86 करोड़ की कीमत की मर्सिडीज मेबैक कार है।
बाइक का भी है शौक
सिद्धार्थ मल्होत्रा को कार के अलावा बाइक का भी शौक है। उनके कलेक्शन में ब्लैक हार्ले-डेविडसन फैट बॉय है। जिसकी कीमतलगभग 18 लाख रुपये है।
महंगी घड़ियों का भी है शौक
कार और बाइक के अलावा सिद्धार्थ को महंगी घड़ियों का भी शौक है। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में अपनी शादी के बाद कियारा आडवाणी के साथ पहली पब्लिक अपीयरेंस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के हाथ पर ग्राहम सिल्वरस्टोन पहने देखा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक इस स्विस घड़ी की कीमत 4.48-4.75 लाख रुपये के बीच है।
ये हैं अपकमिंग प्रोजेक्ट?
सिद्धार्थ जल्द ही रोहित शेट्टी के द्वारा निर्देशित सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आएंगे। अभिनेता इसमें एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा सिद्धार्थ फिल्म 'योद्धा' में भी नजर आएंगे, जो 15 अप्रैल 2024 में रिलीज होगी।



Click it and Unblock the Notifications











