Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Seema Haider Movie: जल्द रिलीज होगा 'कराची टू नोएडा' का सॉन्ग 'चल पड़े है हम', मूवी का पहला पोस्टर हुआ लॉन्च
Seema Haider Movie: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का नाम विवादों के साथ लगातार जुड़ा हुआ है। एक तरफ जांच एजेंसियां उसके कागज को वेरीफाई करने में लगी हुई है, वहीं दूसरी तरफ उस पर बनने वाली फिल्म ने जोर पकड़ लिया है।
फिल्म का थीम सॉन्ग 20 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इसके लिए प्रोडक्शन कंपनी ने पोस्टर भी जारी किया है। जानी फायरफॉक्स कंपनी ने सीमा हैदर और सचिन मीणा पर बनने वाली फिल्म कराची टू नोएडा का एक पोस्टर जारी किया है। यह पोस्टर इस फिल्म के थीम सॉन्ग 'चल पड़े है हम' का है।

प्रोडक्शन कंपनी के मालिक अमित जानी ने बताया है कि 20 अगस्त को इस फिल्म का थीम सॉन्ग रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही साथ सचिन मीणा, गुलाम हैदर समेत फिल्म में काम करने वाले करीब 50 किरदारों की कास्टिंग भी दिल्ली में रखी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सैकड़ों की संख्या में कलाकार कास्टिंग के लिए जुटेंगे। अमित जानी के मुताबिक उम्मीद यह की जा रही है कि थिएटर के कलाकार इस फिल्म को लेकर ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।
फिल्म 'कराची टू नोएडा' का जो पोस्टर लॉन्च किया गया है। इसमें सीमा हैदर के तीन अलग-अलग लुक दिखाए गए हैं। एक में वो सिर पर नकाब बांधे दिखे रही है तो दूसरी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में वो बेहद दुखी दिख रही है जबकि तीसरी तस्वीर उस वक्त की है जब वो भारत में आ चुकी है। जिसमें उसने माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगाया हुआ है।
ये एक्ट्रेस निभाएगी सीमा हैदर का रोल
सीमा हैदर के किरदार के लिए पहले ही चयन हो चुका है! फिल्म में सीमा का किरदार मॉडल फरहीन फलक निभाएंगे। फरहीन इससे पहले सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा में भी पाकिस्तान की एंकर के रूप में नजर आ चुकी हैं। सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर जानी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस की ओर से फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म को मेरठ के फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी बना रहे हैं।
सीमा और सचिन की लव स्टोरी के चर्चे
सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी को लेकर सब लोग काफी चर्चा कर रहे हैं। कैसे पबजी खेलते हुए सीमा और सचिन को प्यार हुआ और फिर वो पाकिस्तान से अपने प्यार को पाने के लिए अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते चार बच्चों के साथ बिना दस्तावेजों के हिंदुस्तान पहुंच गई। जिसके बाद दोनों को भारत की पुलिस और जांच एजेंसियों की पूछताछ का सामना भी करना पड़ा।
सीमा हैदर का लिया था ऑडिशन
अमित जानी ने पहले खुलासा किया था कि वह फिल्म में सीमा हैदर को रोल ऑफर करेंगे। खबरें तो ऐसी भी आईं कि सीमा ने फिल्म के लिए ऑडिशन दिया है लेकिन बाद में उन्होंने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे पबजी पर सीमा और सचिन मिले और एक-दूसरे को दिल दे बैठे। फिर सीमा प्यार की खातिर भारत आ गई।



Click it and Unblock the Notifications











