Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Rose Day 2024: पार्टनर को डेडिकेट करने से लेकर रील्स बनाने तक, गुलाब पर बने ये 5 गानें हैं बेस्ट
Rose Day 2024 Romantic Songs : लव और रोमांस के फेस्टिवल वैलेंटाइन वीक का आगाज रोज़ डे के साथ होगा। इसी के साथ इस प्यार भरे हफ्ते की शुरुआत रंग-बिरंगे गुलाबों के साथ होगी। प्यार और रोमांस के प्रतीक गुलाब ने बार-बार बॉलीवुड के गीतकारों को अपनी खूबसूरती से प्रेरित किया है और इसकी सुंदरता का अपने गानों के जरिए खूब बखान भी किया है।
इस रोज डे हम आपको बता रहे हैं कुछ खूबसूरत गुलाब पर बने गानों के बारे में जिन्हें आप न सिर्फ अपनी पार्टनर को डेडिकेट करके उनका मूड अच्छा कर सकते हैं बल्कि इस गानों पर सोशल मीडिया पर रील्स भी क्रिएट कर सकते हैं।

गुलाबी आंखें (द ट्रेन, 1970)
सबसे लोकप्रिय रोमांटिक क्लासिक्स में से एक, मोहम्मद रफ़ी की सुरों से सजे इस सॉन्ग को आज भी लोग खूब सुनना पसंद करते हैं। आतिफ असलम ने भी इस गाने का अनप्लग्ड कवर बनाया है जो काफी हिट रहा, इसके अलावा सिंगर सनम पुरी भी इस सॉन्ग का एक नया फ्लेवर लेकर आए थे। लेकिन इसके ऑरिजनल गाने को आज भी लोग अपनी फेवरेट लिस्ट में रखते हैं।
एक लड़की को देखा तो ( 1942 अ लवस्टोरी)
एक लड़की को देखा तो... आज भी पॉपुलर बॉलीवुड रोमांटिक सॉन्ग में से एक है। अनिल कपूर और मनीषा कोईराला पर फिल्माए इस गाने को सिंगर कुमार सानू ने अपनी आवाज दी थी। आज भी इस गाने को सुनकर ताजगी का अहसास होता है।
गुलाबी (शुद्ध देसी रोमांस)
मनीष शर्मा की शुद्ध देसी रोमांस का 'गुलाबी' गाना भी रोज डे और रील्स बनाने के लिए बेस्ट है। इस गाने की ट्यून और लिरिक्स बहुत हेप्पी वाइव्स का फील कराती है।
गुलाबो
फिल्म शानदार यकीनन पिट गई हो लेकिन इस फिल्म गाना लिस्टनर्स के बीच आज भी सुपरहिट है। आलिया भट्ट और शाहिद कपूर स्टारर ये पार्टी सॉन्ग रील्स के लिए परफेक्ट है।
फूल गुलाब का (बीवी हो तो ऐसी, 1988)
फारूक शेख और रेखा इस सॉन्ग परअनुराधा पौडवाल और मोहम्मद अजीज की धुन पर रोमांस करते हुए नजर आए। रोज डे के लिए ये भी एक परफेक्ट सॉन्ग है।



Click it and Unblock the Notifications











