Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Rashmika और Vijay Deverakonda इस दिन लेंगे सात फेरे, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर
Rashmika and Vijay Deverakonda Wedding Date: साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले 'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना और 'राउडी स्टार' विजय देवरकोंडा के फैंस के लिए आखिरकार वो घड़ी आ गई है जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था। काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे इस पावर कपल की शादी की खबरें अब केवल अफवाह नहीं रह गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वेडिंग कार्ड ने तहलका मचा दिया है, जिसमें उनकी शादी से लेकर रिसेप्शन तक की पूरी जानकारी मौजूद है।
इसी बीच कपल के फैंस ये भी जानना चाहते हैं कि दोनों में से कौन ज्यादा अमीर हैं। आइए जानते हैं इस शाही शादी का पूरा शेड्यूल और यह भी कि रश्मिका और विजय में से आखिर कौन ज्यादा अमीर है।

कब गूंजेगी शहनाई?
लेटेस्ट रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इनविटेशन कार्ड के अनुसार, विजय और रश्मिका 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। चर्चा है कि यह जोड़ा राजस्थान के उदयपुर में एक ऐतिहासिक पैलेस (Heritage Property) में सात फेरे लेगा। शादी काफी प्राइवेट रखी जाएगी, जिसमें केवल परिवार के लोग और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
कब होगा रिसेप्शन?
शादी तो 26 फरवरी को होगी उसके बाद 4 मार्च 2026 को हैदराबाद के पॉश होटल 'ताज कृष्णा' (Banjara Hills) में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें फिल्मी जगत की तमाम बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक की हस्तियां शिरकत करेंगे।
क्या गुपचुप हो चुकी है सगाई?
खबरों की मानें तो रश्मिका और विजय ने पिछले साल अक्टूबर 2025 में ही हैदराबाद में एक निजी समारोह के दौरान सगाई कर ली थी। हालांकि दोनों ने कभी इसे सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया, लेकिन कई मौकों पर विजय को सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया, जिससे फैंस का शक यकीन में बदल गया।
रश्मिका मंदाना बनाम विजय देवरकोंडा: कौन है ज्यादा अमीर?
शादी की खबरों के बीच फैंस यह जानने को भी उत्सुक हैं कि इन दोनों स्टार्स में से किसकी नेटवर्थ ज्यादा है। 2026 के आंकड़ों के अनुसार, दोनों ही करोड़ों के साम्राज्य के मालिक हैं आइए इस बारे में भी विस्तार से जान लेते हैं।
रश्मिका मंदाना नेटवर्थ
नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना जितनी एक्टिंग में आगे है उतनी ही अमीर भी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका मंदाना की कुल संपत्ति करीब 66-70 करोड़ के बीच में है। रश्मिका प्रति फिल्म ₹4 से ₹10 करोड़ रुपय चार्ज करती हैं और इसके अलावा उनके पास दर्जनों बड़े ब्रांड्स भी हैं जिनसे उन्हें कमाई होती है। रश्मिका की प्रॉपर्टी की बात करें तो बेंगलुरु में ₹8 करोड़ का बंगला, साथ ही मुंबई, गोवा और हैदराबाद में लग्जरी अपार्टमेंट्स हैं और कार कलेक्शन भी रॉयल है, उनके पास रेंज रोवर स्पोर्ट, मर्सिडीज बेंज सी-क्लास और ऑडी Q3 जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं।
विजय देवरकोंडा नेटवर्थ
अब बात कर लेते हैं विजय देवरकोंडा की नेटवर्थ की तो रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹70-75 करोड़ रुपये है। अभिनेता प्रति फिल्म ₹12 से ₹15 करोड़ चार्ज करते हैं और इसके अलावा उनकी कमाई का सोर्स ब्रांड एंडोर्समेंट और अपना क्लोदिंग ब्रांड 'राउडी' (Rowdy Wear) है। विजय देवरकोंडा का हैदराबाद के जुबली हिल्स में ₹15 करोड़ का आलीशान बंगला। उनके कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, फोर्ड मस्टैंग, वोल्वो XC90 और रिपोर्ट्स के अनुसार एक प्राइवेट जेट भी।
कौन ज्यादा अमीर है?
संपत्ति के मामले में दोनों लगभग बराबर हैं, लेकिन ब्रांड वैल्यू और बिजनेस वेंचर्स के मामले में विजय देवरकोंडा का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। दोनों की कंबाइंड नेटवर्थ ₹140 करोड़ के करीब पहुंचती है।



Click it and Unblock the Notifications











