Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Rashmika Mandanna और Vijay Devarakonda ने कंफर्म की शादी की डेट, जानें पावर कपल की फिल्मी लव स्टोरी
Rashmika -Vijay Wedding Date: फाइनली रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की डेट कंफर्म हो गई है। जी हां, सालों का इंतजार, दर्जनों अफवाहें और फैंस की हजारों दुआएं आखिरकार रंग लाई हैं। साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और 'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना अब हमेशा के लिए एक-दूसरे के होने जा रहे हैं। रश्मिका और विजय ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक नोट साझा करते हुए अपनी शादी की पुष्टि कर दी है।
दिलचस्प बात यह है कि इस जोड़े ने अपनी शादी को एक खास नाम दिया है- "The Wedding of VIROSH"। आप सोच रहे होंगे कि उन्होंने ये नाम क्यों दिया है? तो चलिए इस बारे में भी जान लेते हैं और साथ में ये भी की विजय और रश्मिका की शादी कब और कहां होगी और दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई।

कब और कहां होगी शादी?
विरल भयानी के इंस्टा पेज पर छपे पोस्ट के मुताबिक, यह पावर कपल 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। उन्होंने शादी के लिए झीलों के शहर उदयपुर के एक ऐतिहासिक हेरिटेज पैलेस को चुना गया है। यह एक 'इंटीमेट वेडिंग' होगी, जिसमें केवल परिवार और बेहद करीबी दोस्त शामिल होंगे। हल्दी और संगीत की रस्में 24 और 25 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। इसके बाद कपल अपनी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में देंगे जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की तमाम बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।
'द वेडिंग ऑफ विरोश' (The Wedding of VIROSH) क्यों है खास
कपल ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर अपने आधिकारिक बयान में कहा, इससे पहले कि हम कोई योजना बनाते, आपने हमें एक नाम दिया 'विरोश'। आज हम पूरे दिल से अपने इस मिलन को उसी नाम के साथ समर्पित करते हैं। विजय और रश्मिका ने अपनी शादी का श्रेय अपने फैंस के प्यार को दिया है, जिन्होंने सालों तक उन्हें साथ देखने का सपना देखा था।
नो-फोन पॉलिसी और प्राइवेसी का सख्त पहरा
रिपोर्ट्स की मानें तो विजय और रश्मिका अपनी शादी को पूरी तरह से निजी रखना चाहते हैं। शादी समारोह में 'नो-फोन पॉलिसी' लागू की गई है, ताकि कोई भी फोटो या वीडियो बिना कपल की मर्जी के लीक न हो सके। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरों के लिए किसी भी बड़े ओटीटी (OTT) सौदे को ठुकरा कर सादगी और परंपरा को चुना है।
कैसे शुरू हुई रश्मिका-विजय की प्रेम कहानी? (The Love Story)
रश्मिका और विजय की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। इनकी मुलाकात साल 2017 में सुपरहिट फिल्म 'गीता गोविंदम' (2018) के सेट पर हुई थी। पर्दे पर उनकी नोकझोंक और केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया, और वहीं से असल जिंदगी में उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई। इसके बाद फिल्म 'डियर कॉमरेड' (2019) में उनकी नजदीकियां और बढ़ गईं। पिछले 7-8 सालों से दोनों अक्सर साथ में वैकेशन और फैमिली डिनर पर देखे जाते रहे, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने रिश्ते को 'सिर्फ दोस्ती' का नाम दिया।



Click it and Unblock the Notifications











