Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Randeep- Lin Net Worth: मॉडल ही नहीं बिजनस वुमन भी है रणदीप हुड्डा की होने वाली बीबी, जानें कपल की नेटवर्थ
Randeep Hooda- Lin Laishram Net Worth : रणदीप हुड्डा 29 नवंबर को एक्ट्रेस और मॉडल लिन लैशराम के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता हैं। वहीं लिन चर्चित मॉडल और अभिनेत्री हैं।
उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से की थी। वो प्रियंका चोपड़ा के साथ में मैरी कोम में नजर आ चुकी है। आइए जानते आखिर कौन हैं लिन लैशराम और दोनों की नेटवर्थ कितनी है और दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई? आइए जानते हैं...

रणदीप हुड्डा की कुल नेटवर्थ
रणदीप हुड्डा के फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2001 में आई मीरा नायर की फिल्म 'मॉनसून वेडिंग' से हुई थी। रणदीप को मुख्य अभिनेता के तौर पर साल 2005 में आई राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'डी' में देखा गया था। हॉलीवुड फिल्म "एक्सट्रैक्शन" में क्रिस हेम्सवर्थ के साथ नजर आ चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार रणदीप हुड्डा की कुल नेटवर्थ करीब 10 मिलियन यानी 88 करोड़ रुपए है। एक्टर फिल्मों के अलावा मॉडलिंग और विज्ञापन से भी अच्छी कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणदीप एक फिल्म के करीब 2 करोड़ की फीस लेते हैं। वही ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए उनकी फीस करीब 70-80 लाख रुपए है। आपको बता दें कि रणवीर का हरियाणा में खुद का घर है, इसके अलावा उनका मुंबई में एक्टर का अपना एक शानदार घर है।
कार कलेक्शन
उनके कार कलेक्शन में लगभग 95 लाख रुपए की कीमत वाली मर्सिडीज बेंज जीएलएस और 62 लाख रुपए की बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज कार है। वही उनके पास करीब 71.39 लाख रुपए की रेंज रोवर और 65.36 लाख रुपए की कीमत वाली वोल्वो वी90 कार भी है।
मॉडल, एक्ट्रेस और बिजनसवुमन
वही अभिनेता की होने वाली पत्नी लैशराम लिन लैशराम मणिपुर की रहने वाली हैं। वह एक पॉपुलर मॉडल और एक्ट्रेस हैं। Lin Laishram ने मिस नॉर्थ ईस्ट ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था और उसमें वह फर्स्ट रनर-अप रही थीं। लिन लैशराम तीरअंदाजी में भी ट्रेंड हैं। वह तीरअंदाजी में जूनियर नैशनल चैंपियन रह चुकी है। लिन लैशराम बिजनसवुमन भी हैं। उनका अपना जूलरी बिजनस भी हैं। लिन लैशराम 500 हजार डॉलर यानी 4 करोड़ 16 हजार रुपए की संपति हैं।

कैसे शुरु हुई लवस्टोरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम 2018 में एक साथ एक स्टेडियम में साथ नजर आए थे। इससे पहले भी दोनों कई मौकों पर साथ दिखे। तभी से दोनों के अफेयर की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। ऐसा भी कहा जाने लगा था कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम में लिव-इन में रहे रहे हैं। अब कपल ने शादी करने जा रहा है।



Click it and Unblock the Notifications











