Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
ओरी और उनके हमशक्ल की फोटो हुई वायरल , रियल और डुप्लीकेट Orry में हो जाएगी कंफ्यूजन!
Orry And His Doppelganger Picture Goes Viral: ओरी और उनके हमशक्ल वाले बयान ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी थी। अब एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें राधिका मर्चेंट को ओरी और उनके हमशक्ल साथ में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
ऑरी उर्फ ओरहान अवत्रामणि 'कॉफी विद करण 8' के फिनाले एपिसोड में नजर आए थे, जहां उन्होंने अपने हमशक्ल का जिक्र किया था। उन्होंने खुलासा किया कि उनके जैसे दिखने वाले और तीन लोग ऐसे हैं जो एक जैसे आउटफिट और लुक कैरी करते हैं।
जहां ओरी नहीं होते हैं वहां उनके हमशक्ल पहुंचकर इवेंट में नजर आते हैं, लेकिन वे मीडिया के सामने कुछ नहीं बोलते हैं। अब ओरी की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई है जिससे साबित होता है कि वह वाकई सच कह रहे थे।

इंटरनेट पर मची सनसनी
ओरी और उनके हमशक्ल वाले बयान ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी थी। अब एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें राधिका मर्चेंट को ओरी और उनके हमशक्ल साथ में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इंटरनेट इस बात को लेकर कंफ्यूज है कि क्या ये दोनों ओरी के हमशक्ल हैं या उनमें से एक सचमुच में ओरी है। यह वायरल फोटो इस बात का सबूत हैं कि ओरी ने कॉफी विद् करण सीजन 8 में कोरी अफवाह ही नहीं उड़ाई थी, सच में उनके जैसा दिखने वाले और भी शख्स हैं।
क्यों हैं ओरी के पास खुद के हमशक्ल?
'KWK 8' के एपिसोड में ओरी ने खुद इस बात का खुलासा किया था। शो में होस्ट करण ने जब ओरी से पूछा था कि क्या आपकी तरह दिखने वाले कई और भी हैं? इस पर ओरी ने जवाब देते हुए कहा था, 'तो आपने अभी-अभी एक स्टेटमेंट दिया कि ओरी यहां है, ओरी वहां है, वह हर तरफ है, मैं हर जगह हूं।'
ओरी ने कहा था कि उन्हें खुद को हर जगह देखकर काफी अच्छा और प्राउड फील होता है। उन्होंने कहा था, ''मेरे हमशक्ल मेरी गैर मौजूदगी में अलग-अलग इवेंट्स में मौजूद होते हैं। वह इवेंट में तब तक रहते हैं, जब तक कि मैं वहां नहीं पहुंच जाता। हम सभी एक ही तरह के कपड़ों में होते हैं। हमारे लुक एक जैसे होते हैं। वे कुछ बात नहीं करते, क्योंकि जैसे ही उन्होंने बात की तो सबको असलियत का पता चल जाएगा।''
अपने हमशक्ल लोगों के बारे में बात करते हुए ओरी ने 'कॉफी विद करण 8' में ही खुलासा करते हुए बताया था कि उन्हें अपने जैसे दिखने वाले लोगों के बारे में कैसे पता चला था। ओरी ने कहा था, ''मैं लंदन में था और तब किसी ने मुझसे कहा कि ओरी लास्ट नाइट वाली फोटोज बहुत क्यूट हैं। मैं हैरान हो गया कि कौन से पिक्चर्स? जबकि मैं शहर में भी नहीं हूं और फिर मैंने इंस्टाग्राम ओपन किया, तो देखा कि एक लड़का है, जो मेरी तरह पोज देता दिख रहा है और मैंने उसे हायर कर लिया।''
सिर्फ फोटो खिंचवाने के 20-30 लाख रुपए कमाते हैं ओरी अवत्रमणि
ओरी अवत्रमणि ने कहा, "मैं इवेंट में जो पोज़ देने और उन्हें क्लिक कर पोस्ट करने के लिए मुझे पैसे मिलते हैं। मैं इन तस्वीरों के लिए एक रात में लगभग 20-30 लाख रुपये कमाता हूं। मेरे छूने के बाद, उन्हें लगता है कि वे वह यंग दिख रहे हैं।
ओरी के बारे में और जानें
ओरी ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट समेत अंबानी परिवार के साथ अपने करीबी संबंधों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कॉस्मोपॉलिटन इंडिया से मिली जानकारी के अनुसार, ओरी ने तमिलनाडु के धनुषकोडी में अपने बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई की। उन्होंने न्यूयॉर्क के पार्सन्स स्कूल ऑफ़ डिज़ाइन से फाइन आर्ट्स और कम्यूनिकेशन डिज़ाइन में बैचलर की डिग्री प्राप्त की। इसके अलावा, ओरी अपने जीवन के दूसरे पक्ष को सीक्रेट ही रखते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











