Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा इस शहर में करेंगे डेस्टिनेशन वेडिंग, सामने आई वेडिंग फंक्शन्स की पूरी लिस्ट
Parineeti Chopra and Raghav Chadha Marriage : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप आम आदमी पार्टी (आप) सांसद राघव चड्ढा की शादी की सारी डिटेल सामने आ चुकी हैं। दोनो 24 सितंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी के इंविटेशन कार्ड सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। प्री-वेडिंग फंक्शन्स से लेकर फेरों तक की डेट्स और टाइम का पता लग चुका है।
दोनों की शादी की सारी तैयारी हो चुकी है। वेन्यू से लेकर थीम तक, डिसाइड हो गया है। आइए जानते हैं इस सेलिब्रेटी वेडिंग की पूरी डिटेल।

वेन्यू और फंक्शन की डिटेल
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का पूरा प्लान सामने आ चुका है। शादी 24 सितंबर को होगी लेकिन उसके एक दिन पहले से ही सभी रस्में होनी शुरू हो जाएंगी। ये सभी फंक्शन्स उदयपुर के लीला पैलेस में होंगे और शादी ताज लेक में होगी। प्री वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत 23 सितंबर को सुबह 10 बजे से परिणीति के चूड़ा सेरेमनी से होगी। इसके बाद 12 से 4 बजे तक वेलकम लंच होगा। इसके बाद शाम 7 बजे से पार्टी शुरू हो जाएगी, जिसकी थीम 90 के दशक की होगी। सभी रेट्रो लुक में दिखाई देंगे।

परिणीति की शादी की टाइमलाइन
राघव की सेहराबंदी की थीम 'थ्रेड्स ऑफ ब्लेसिंग्स' है। यह ताज लेक पैलेस पर दोपहर 1 बजे होगी। वहीं, बारात दोपहर 2 बजे रवाना होगी। इसके बाद लीला पैलेस में शादी की रस्में होंगी और फिर दोपहर 3.30 बजे जयमाला पड़ेगी। फिर 4 बजे फेरे होंगे और शाम को 6.30 बजे विदाई हो जाएगी। ये सब होने के बाद रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई है, जिसका वेन्यू भी लीला पैलेस का कोर्टयार्ड है और समय रात के 8.30 बजे है।

ऐसे शुरु हुई दोनों की लवस्टोरी
खबरों की मानें तो दोनों एक दूसरे को लंदन में पढ़ाई के दौरान हुई जान-पहचान से संपर्क में आए थे। लेकिन दोनों की ये लव स्टोरी पिछले साल तब शुरू हुई जब परिणीति एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं और राघव वहां पहुंचे हुए थे। परिणीति पंजाब में थीं और 'चमकीला' की शूटिंग कर रही थीं। दोस्त होने के नाते राघव भी परि से मिलने वहां पहुंच गए। खबरों की मानें तो बस यही वो मुलाकात थी जब दोनों एक-दूसरे पर अपना दिल हार बैठे थे और दोनों ने एक-दूसरे का लाइफपार्टनर बनने का फैसला कर लिया था।



Click it and Unblock the Notifications











