Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Parineeti-Raghav Networth : कितने पढ़े लिखे हैं परिणीति-राघव? जानें कपल की नेटवर्थ से लेकर कार कलेक्शन तक
Parineeti-Raghav Wedding : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से शादी के बंधन में बंध चुके हैं।बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस में शुमार परिणीति ग्लैमरस और लग्जरी जिंदगी जीती हैं, वहीं राघव चड्ढा बहुत ही सादगी भरी जिंदगी जीते हैं।
दोनों की उम्र में बस 25 दिनों का ही फर्क है, हालांकि कमाई, कार कलेक्शन और संपत्ति में दोनों का कोई मुकाबला नहीं है। जहां एक तरफ परिणीति 99 लाख की जैगुआर XJL गाड़ी से घूमती हैं, वहीं राघव स्विफ्ट डिजायर कार में सवारी करते हैं।

आइए एक नजर डालते हैं राघव-परिणीति की नेटवर्थ और करियर पर-
राघव चड्ढा से कमाई में आगे हैं परिणीति चोपड़ा
caknowledge.com की रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति चोपड़ा की कुल नेटवर्थ 60 करोड़ रुपए की है। फिल्मों के अलावा परिणीति ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई करती हैं। वो हर फिल्म के 4-6 करोड़ रुपए फीस लेती हैं।राघव चड्ढा के चुनावी एफिडेविट के अनुसार उनके पास कुल 50 लाख की संपत्ति है। जबकि उनकी चल संपत्ति 37 लाख रुपए की है। इसके अलावा राघव के पास 90 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपए है।
कार कलेक्शन
परिणीति चोपड़ा के कार कलेक्शन में ऑडी A-6, जैगुआर XJL, ऑडी Q-5 शामिल हैं। जैगुआर उनके कलेक्शन की सबसे महंगी गाड़ी है, जिसकी कीमत 99 लाख तक बताई जाती है। जबकि ऑडी A-6 की कीमत 61 लाख और ऑडी Q-5, 55 लाख रुपए तक आती है।
वहीं, राघव चड्ढा के पास 2009 के मॉडल वाली मारुति स्विफ्ट डिजायर कार है।
परिणीति चोपड़ा का फिल्मी करियर
परिणीति चोपड़ा ने इंग्लैंड से बिजनेस की डिग्री हासिल करने के बाद भारत आकर यशराज स्टूडियो के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में इंटर्नशिप की। इंटर्नशिप पूरी होते ही परिणीति को यशराज प्रोडक्शन में ही पब्लिक रिलेशनशिप कंसल्टेंट की नौकरी मिल गई। उस समय प्रोडक्शन फिल्म बैंड बाजा बारात बना रहा था। शूटिंग के दौरान ही परिणीति को एहसास हो गया कि वो एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। परिणीति ने साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म लेडीज वर्सेस रिक्की बहल से बॉलीवुड डेब्यू किया, लेकिन परिणीति को बतौर लीड 2012 की फिल्म इश्कजादे में काम मिला। तब से लेकर अब तक परिणीति कुल 16 फिल्मों का हिस्सा रही हैं।
राघव चड्ढा का पॉलिटिकल करियर
राघव चड्ढा ने भी साल 2011 में ही करियर की शुरुआत की थी। चार्टेड अकाउंटेंट की प्रैक्टिस करते हुए साल 2011 में राघव अन्ना हजारे के इंडिया अगेंस्ट करप्शन मूवमेंट का हिस्सा बने। मूवमेंट के दौरान ही राघव की मुलाकात अरविंद केजरीवाल (दिल्ली के मुख्यमंत्री) से हुई थी और वो आम आदमी पार्टी से जुड़ गए। अरविंद केजरीवार के कहने पर ही राघव चड्ढा ने लोकपाल बिल के लिए ड्राफ्ट तैयार किया था, जो उनका पहला पॉलिटिकल टास्क था।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में राघव ने राजेंद्र नगर में बीजेपी केंडिडेट आरपी सिंह के खिलाफ 20 हजार वोटों से जीत हासिल की। इसके बाद उन्हें दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साल 2022 में उन्हें पंजाब के राज्यसभा मेंबर की नियुक्ति मिली। इसी के साथ राघव 33 साल की उम्र में सांसद बनने वाले भारत के सबसे यंग सांसद हैं। इसके अलावा राघव पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की एडवाइजरी पेनल के चेयरमैन भी हैं।



Click it and Unblock the Notifications











