Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
The Kerala story से लेकर 'आर्या 3' तक, इस महीने आ रहीं ये फिल्में और वेब सीरीज, ये रही पूरी लिस्ट
OTT releases to watch this Month : फरवरी के पहले हफ्ते में OTT पर थ्रिलर से लेकर कॉमेडी और सस्पेंस हर तरह की फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी। ओटीटी के प्लेटफॉर्म पर इस महीनें एक से बढ़कर एक मूवी देखने को मिलेगी। जहां सस्पेंस के साथ कॉमेडी भी देखने को मिलेगी और खूब सारा थ्रिलर भी देखने को मिलेगा।
इनमें भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भक्षक', सुष्मिता सेन की सीरीज 'आर्या 3', निर्देशक सुदिप्तो सेन की 'द केरल स्टोरी' जैसे कई प्रोजेक्ट शामिल हैं।

जी 5, नेटफ्लिक्स, डिज्नी+हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो, जियो सिनेमा जैसे कई प्लेटफॉर्म्स पर इस बार फरवरी रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट पर, आइए डालते हैं एक नजर:-
मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ (Mr. And Mrs. Smith)
2 फरवरी को प्राइम वीडियो पर आ रही मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ स्पाइ कॉमेडी सीरीज है, जिसमें डोनाल्ड ग्लोवर और माया आर्स्कीन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह अंग्रेजी भाषा की सीरीज है।
सैंधव (Saindhav)
3 फरवरी को वेकटेंश स्टारर सैंधव सिनेमाघरों के बाद प्राइम वीडियो पर आ रही है। फिल्म तमिल और तेलुगु भाषाओं में स्ट्रीम की जा सकती है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी एक अहम भूमिका में हैं।

द केरल स्टोरी (The Kerala Story)
थिएटर में फिल्म 'द केरल स्टोरी' को रिलीज होने के बाद तमाम विवादों से गुजरना पड़ा। इसके बावजूद भी सोशल मीडिया पर फिल्म को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली जिसे देखकर मेकर्स ने इसे OTT पर भी रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म 16 फरवरी को जी 5 पर रिलीज होंगी।
अलेक्जेंडर- द मेकिंग ऑफ अ गॉड (Alaxander- The Making Of A God)
इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों के लिए 31 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर 'अलेक्जेंडर- द मेकिंग ऑफ अ गॉड' आ रही है। इसमें सिकंदर के विश्व विजेता बनने की ख्वाहिशों को दिखाया गया है। एक्सपर्ट्स के साथ बातचीत के साथ दृश्यों का नाटकीय रूपांतरण भी किया गया है।
नेवर बैक डाउन 2 (Never Back Down 2)
एक फरवरी को आ रही नेटफ्लिक्स की स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म 'नेवर बैक डाउन 2 द बीट डाउन' का निर्देशन जाने-माने एक्शन एक्टर माइकल जे व्हाइट ने किया है। माइकल ने फिल्म में लीड रोल भी निभाया है। यह फिल्म मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के बारे में है। यह 2011 की फिल्म है।
इवॉल्यूशन (Evolution)
1 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर इवॉल्यूशन आ रही है, जो 2001 में रिलीज हुई थी। यह एलियन साइ फाइ फिल्म है।
मिस परफेक्ट (Miss Perfect)
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 2 फरवरी को आ रही मिस परफेक्ट, तेलुगु कॉमेडी फैमिली ड्रामा सीरीज है, जिसमें लावण्या त्रिपाठी औ अभिजीत डुड्डाला मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज तेलुगु के साथ हिंदी, मलयालम, तमिल, कन्नड़, बंगाली और मराठी भाषाओं में स्ट्रीम की जाएगी।
आफ्टर एवरीथिंग (After Everything)
पहली फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही रोमांटिक ड्रामा फिल्म में हीरो फीनेस टिफिन, जोसफिन लैंगफोर्ड, मिमी कीने मुख्य भूमिकाओं में हैं।

आर्या अंतिम वार सीजन 3- पार्ट 2
सुष्मिता सेन की सीरीज 'आर्या' का तीसरा सीजन इस महीने अपने दूसरे पार्ट के साथ लौट रहा है। इस बार, आर्या (सुष्मिता सेन) अपने परिवार के लिए दुनिया से लड़ रही हैं और यह उनका 'अंतिम वार' होगा। 9 फरवरी से यह डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने को तैयार है।

भक्षक
भूमि पेडनेकर की 'भक्षक' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। भूमि इस फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका में हैं जो महिलाओं के खिलाफ हो रही क्रूरता को उजागर करना चाहती है। ये 9 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
खिचड़ी 2
सुप्रिया पाठक कपूर , राजीव मेहता , अनंग देसाई स्टारर 'खिचड़ी 2' सिनेमाघरों में पहले ही रिलीज हो चुकी है। 9 फरवरी को सबको हंसाने और कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए जी 5 पर रिलीज होगी।

पोचर
एमी-पुरस्कार विजेता निर्माता रिची मेहता की सीरीज 'पोचर' में दिब्येंदु भट्टाचार्य, निमिषा सजयन, रोशन मैथ्यू लीड रोल में नजर आएंगे। यह सीरीज केरल और दिल्ली में घटी घटनाओं का एक काल्पनिक नाटकीय रूपांतरण है। - 23 फरवरी से यह अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ'
डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ' साल 2023 में पब्लिश हुई किताब 'अनब्रोकन: द अनटोल्ड स्टोरी' पर आधारित हैं। डॉक्यूमेंट्री में शीना बोरा की हत्या और उसके बाद 2015 में शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी की गिरफ्तारी की परतें खुलेंगी। पहली बार इंद्राणी, पीटर और राहुल मुखर्जी के बीच की कॉल रिकॉर्डिंग और परिवार की अनदेखी तस्वीरें भी दिखाई जाएंगी। यह 23 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होंगी।



Click it and Unblock the Notifications











