Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Viral Video: प्रियंका चोपड़ा के ‘बेबी स्लोली स्लोली' पर निक जोनस हुए मस्त, कुछ ही घंटों में मिले 6 लाख+ लाइक्स
Nick Jonas Priyanka Chopra Video Viral: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड के ही नहीं, बल्कि ग्लोबल लेवल पर सबसे पसंद किए जाने वाले कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। चाहे एक-दूसरे को सपोर्ट करना हो या साथ में मस्ती के पल बिताना, प्रियंका और निक हर मौके पर कपल गोल्स देते नजर आते हैं। उनका हर मोमेंट वायरल हो जाता है और हाल ही में निक जोनस ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।
इस वीडियो में निक प्रियंका के गाए गए मजेदार गाने 'बेबी स्लोली स्लोली' को एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं। आइए आप भी देख लीजिए निक और प्रियंका का ये मजेदार वीडियो जो इंटरनेट पर आग लगा रहा है।

वेकेशन मूड में 'बेबी स्लोली स्लोली' पर झूमते दिखे निक
निक जोनस ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो उनकी वेकेशन का है। वीडियो में वह पूरी तरह रिलैक्स मूड में नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में वही गाना चल रहा है, जिसे कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में गाया था। वीडियो में निक गाने की धुन पर मस्ती में झूमते नजर आते हैं, वहीं पीछे प्रियंका चोपड़ा पीले रंग की बिकिनी में धूप का आनंद लेती दिखती हैं। एक पल ऐसा भी आता है जब प्रियंका मुस्कुराते हुए निक को देखती हैं, जो इस वीडियो को और भी प्यारा बना देता है। निक ने कैप्शन में इस गाने को अपना "फेवरेट सॉन्ग" भी बताया है।
कपिल शर्मा शो से शुरू हुआ 'बेबी स्लोली स्लोली' का क्रेज
'बेबी स्लोली स्लोली' गाना उस वक्त चर्चा में आया था, जब प्रियंका चोपड़ा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए सीजन के पहले एपिसोड में बतौर गेस्ट नजर आई थीं। शो के दौरान सुनील ग्रोवर अपने मशहूर किरदार और ऑर्केस्ट्रा 'चक चक धूम' के मालिक के गेटअप में दिखाई दिए थे। नए साल के जश्न के मौके पर सुनील ग्रोवर ने प्रियंका के साथ मिलकर यह गाना गाया था। प्रियंका ने भी पूरे जोश और मस्ती के साथ इस गाने को गाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
मीम कल्चर में भी हुआ गाना हिट
शो में गाए जाने के बाद 'बेबी स्लोली स्लोली' सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस गाने पर मीम्स, रील्स और फनी वीडियो बनने लगे, जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई। अब जब निक जोनस खुद इस गाने को एंजॉय करते नजर आए हैं, तो फैंस के लिए यह पल और भी खास हो गया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब निक ने किसी हिंदी गाने को एंजॉय करते नजर आ रहे हों इससे पहले भी वो धुरंधर के गाने पर मस्ती भरा वीडियो बना चुके हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो प्रियंका और निक का यह मस्ती भरा वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि यह कपल न सिर्फ प्यार में है, बल्कि एक-दूसरे की हर छोटी खुशी को पूरे दिल से सेलिब्रेट करता है।



Click it and Unblock the Notifications











