Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
OTT Releases This Week: मर्डर मिस्ट्री से लेकर कॉमेडी तक, इस वीक ओटीटी पर स्ट्रीम होंगी ये जबरदस्त फिल्में
New OTT releases to watch: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म में कुछ नई फिल्में और वेब सीरीज ने धमाकेदार एंट्री मारी है। जुलाई के दूसरे हफ्ते OTT पर क्राइम-थ्रिलर से लेकर कोर्ट-ड्रामा जैसे वेब सीरीज स्ट्रीम होने वाली है।
इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म में आपको मर्डर मिस्ट्री के गुत्थी
सुलझाने के साथ-साथ एक्शन का भरपूर तड़का और हॉरर मूवी में डरने का मौका मिलेगा मतलब इस पूरे हफ्ते आपके पास देखने के लिए बहुत कुछ मसालेदार कंटेट मिलने आइए जानते हैं इस वीक कौन-कौन सी वेब सीरीज और फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। यहां देखिएं पूरी लिस्ट...

द ट्रायल
हाल ही में ओटीटी में रिलीज हुई 'लस्ट स्टोरीज 2' के बाद काजोल डिज्नी प्लस हॉटस्टार के नई वेबसीरिज द ट्रायल में एक तेजतर्रार वकील, मां और पत्नी के रूप में दिखाई देंगी। सीरीज में वह नयनिका सेनगुप्ता की भूमिका निभाने वाली हैं, जो पति के जेल जाने पर परिवार के लिए 13 साल बाद एक लॉ फर्म में काम पर वापस लौटती है। वेब सीरीज रॉबर्ट किंग और मिशेल किंग की 'द गुड वाइफ' का हिंदी रिमेक है। 14 जुलाई से डिज्नी + हॉटस्टार पर ये सीरीज स्ट्रीम होगी।
कोहरा
छोटे पर्दे के जाने माने अभिनेता बरुण सोबती ओटीटी की दुनिया में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। बरुन सोबती की नई वेब सीरीज कोहरा रिलीज को तैयार है। नई सीरीज में वह पुलिस ऑफिसर के रोल में एक हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए दिखाई देंगे। यह वेबसीरिज नेटफिलिक्स पर 15 जुलाई को रिलीज होगी। शो की कहानी पंजाब पृष्टभूमि पर बेस्ड है, जहां एक NRI का मर्डर हो गया है, जिसकी बॉडी खेतों में पाई गई है। वहीं, एक NRI भी गुमशुदा है। दोनों केस की छानबीन बरुण सोबती और उनके साथी सुविंदर विक्की कर रहे हैं। छानबीन करते हुए इस काहानी में कई रोमांचक मोड़ आते हैं जो दर्शकों को काहानी से जोड़े रखते हैं।
किंग द लैंड
अगर आप कोरियन रोमांटिक ड्रामा देखने के शौकीन है, तो इस हफ्ते 'ऑल अस आर डेड' के निर्माताओं की ओर से कोरियन सीरीज 'किंग द लैंड' 13 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी के-ड्रामा सीरीज है।
जादूगर
अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'पंचायत' से लोगों का दिल जीतने वाले सचिव जी और कोटा फैक्ट्री के जीतू भैय्या यानी जितेंद्र कुमार इस बार जादूगर बनकर नेटफ्लिक्स पर लौटे हैं। 'जादूगर' नेटफ्लिक्स पर 15 जुलाई को रिलीज होगी।
बर्ड बॉक्स बार्सिलोना
साल 2018 में आई हॉरर फिल्म 'बर्ड बॉक्स' का स्पिन-ऑफ सीक्वल 'बर्ड बॉक्स बार्सिलोना' भी इसी हफ्ते रिलीज हो रही है। पिता और बेटी पर बनी इस सीरीज में दिखाया गया है कि दोनों ऐसे डिस्टोपियन फ्यूचर में जिंदा रहने का प्रयास कर रहे हैं, जहां कोई जिंदा नहीं रह पाता है। इस सीरीज को भी 14 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।
कॉलेज रोमांस- सीजन 4
कॉलेज रोमांस का चौथा सीजन इस हफ्ते 14 जुलाई को SonyLiv पर स्ट्रीम होगा। इस शो की कहानी 7 दोस्तों पर बेस्ड है। इस सीजन में कॉलेज के लास्ट ईयर की कहानी दिखाई जाएगी, जिसके बाद कैम्पस के बाहर की दुनिया उनका इंतजार कर रही होगी।
इश्क-ए-नादां
जिओ सिनेमा पर 14 जुलाई से स्ट्रीम होने वाले इश्क-ए-नादां एक रोमांटिक मूवी है। जिसमें श्रिया पिलगांवकर, लारा दत्ता, नीना गुप्ता, मोहित रैना जैसे वर्सेटाइल एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म में तीन अलग-अलग एज ग्रुप के रिश्तों की खूबसूरत जर्नी और रिश्तों में उतार-चढ़ाव दिखाया गया है। अभिषेक घोष की डायरेक्टोरियल डेब्यू मूवी है।



Click it and Unblock the Notifications











