Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
'कितनी मोहब्बत है' फेम एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने कंफर्म किया रिलेशनशिप, इस क्रिकेट होस्ट को कर रहीं डेट
Kritika Kamra Dating Gaurav Kapoor: 'कितनी मोहब्बत है' फेम एक्ट्रेस कृतिका कामरा पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्ख़ियों में हैं। पिछले कुछ वक्त से इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही थी कि कृतिका कामरा किसी को डेट कर रही हैं। अब आखिरकार कृतिका ने इन चर्चाओं पर मोहर लगा दी और अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया। कृतिका ने आज एक पोस्ट के जरिए क्रिकेट होस्ट और कंटेंट प्रोड्यूसर गौरव कपूर के साथ अपना रिलेशनशिप कंफर्म कर दिया है।

कृतिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ये पोस्ट
कृतिका ने इंस्टाग्राम पर गौरव कपूर के साथ अपनी ब्रेकफास्ट डेट की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कृतिका ने कैप्शन में लिखा, "ब्रेकफास्ट विद..."। तस्वीरों में कृतिका और गौरव एक दूसरे के साथ नाश्ता करते हुए मुस्कुराते दिख रहे हैं। कृतिका जहां गौरव की तस्वीरें क्लिक करती दिखीं, वहीं गौरव भी कृतिका की फोटोज लेते नजर आए। दोनों ने अपने-अपने शूज की तस्वीरें भी शेयर कीं। एक फोटो में वो कमरे में कॉफी पीते भी नजर आए। कृतिका ने कप हाथ में पकड़े एक छोटा सा वीडियो भी शेयर किया। इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस कमेंट सेक्शन में उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
कौन हैं गौरव कपूर?
गौरव कपूर मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा माउंट सेंट मैरी स्कूल से पूरी की और ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी के वेंकटेश्वर कॉलेज से किया। गौरव एक जाने-माने क्रिकेट प्रेजेंटर, टीवी होस्ट और एक्टर हैं। वह खासतौर पर आईपीएल मैचों से पहले के शो, टी20 मैचों की कवरेज और अपने लोकप्रिय यूट्यूब शो 'ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस' के लिए मशहूर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एफएम रेडियो से की थी और बाद में चैनल वी पर वीजे के रूप में काम करने लगे। धीरे-धीरे उन्होंने क्रिकेट से जुड़े शो और डिजिटल कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बना ली। फिल्मों की बात करें तो आग, वेडनेस डे, काई पोचे, बैड लक गोविंद में नजर आ चुके हैं।
कृतिका कामरा का टीवी से फिल्मों और ओटीटी तक का सफर
कृतिका ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन की दुनिया से की थी। उन्हें 'कितनी मोहब्बत है' सीरियल से काफी फेम मिला। इसके बाद वे 'कुछ तो लोग कहेंगे' और 'रिपोर्टर्स' जैसे हिट शोज में नजर आईं। टीवी के बाद वे अब वेब सीरीज और फिल्मों में काम कर रही हैं। कृतिका 'फ्रेंड जोन्ड', 'आई डोंट वॉच टीवी', 'तांडव', 'कौन बनेगी शिखरवटी', 'हुश हुश', 'बंबई मेरी जान', 'भीड़' और 'ग्यारह ग्यारह' जैसी फिल्मों व वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। अब वो 'मटका किंग' सीरीज में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग चल रही है।



Click it and Unblock the Notifications











