Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS
Kritika Kamra Gaurav Kapur Wedding: टीवी और फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री कृतिका कामरा और मशहूर टीवी होस्ट गौरव कपूर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने बुधवार को मुंबई के बांद्रा में शादी कर ली। दोनों अपनी शादी को बेहद निजी रखा और किसी तरह की बड़ी पार्टी या शोर-शराबे से दूर रहना पसंद किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृतिका और गौरव ने बुधवार को मुंबई के बांद्रा में कोर्ट मैरिज की है। इस खास मौके पर केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद रहे। शादी के बाद दोनों कुछ देर के लिए बाहर आए और पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए तस्वीरें भी खिंचवाईं। शादी की खबर सामने आने के बाद सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को खूब बधाई दे रहे हैं।

शादी के बाद कृतिका-गौरव की पहली झलक
अपने खास दिन पर कृतिका कामरा ने पारंपरिक अंदाज में लाल रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। इसके साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज स्टाइल किया था। उन्होंने हैवी ज्वेलरी के बजाय गले में एक चोकर और एक लॉन्ग नेकलेस पहना था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ईयरिंग्स पहनें थे, जो उनके लुक को कॉम्पलिमेंट कर रहे थे। वहीं, गौरव कपूर भी सिंपल और एलिगेंट लुक में दिखाई दिए। उन्होंने गोल्डन बंद गला सूट पहना था। इसके साथ उन्होंने व्हाइट पेंट पहनी थी। शादी के बाद जब दोनों साथ में बाहर आए तो उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। सोशल मीडिया पर भी फैंस दोनों को परफेक्ट कपल बताते हुए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
शादी में पहुंचे कई सितारे
शादी के बाद कपल ने एक पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड और टीवी के अलावा क्रिकेट जगत की हस्तियां शामिल हुईं। सोहा अली खान, फरहान अख्तर, मलाइका अरोड़ा, अविका गौर, नेहा धूपिया और अन्या सिंह जैसे सितारे कृतिका और गौरव की शादी में नजर आए। इसके अलावा, क्रिकेट जगत से भी कुछ बड़े नाम पहुंचे, जिनमें पूर्व गेंदबाज और भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर अपनी पत्नी फातिमा के साथ शामिल हुए। जहीर खान अपनी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ और युवराज सिंह भी हेजल कीच के साथ इस समारोह का हिस्सा बने और नए कपल को दुआएं दीं। बताया जाता है कि शादी की शुरुआत एक छोटी पूजा से की गई थी।
पिछले साल किया था रिलेशनशिप कंफर्म
कृतिका और गौरव पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को लंबे समय तक निजी रखा। आपको बता दें कि कृतिका कामरा ने 10 दिसंबर 2025 को गौरव कपूर संग अपना रिलेशनशिप कन्फर्म किया था। तब उन्होंने गौरव कपूर के साथ ब्रेकफस्ट करते हुए तस्वीरें शेयर की थीं। इसी के बाद से उनकी शादी की खबरें भी आने लगी थीं।
गौरव की दूसरी शादी
जानकारी के मुताबिक, गौरव कपूर की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 2014 में अभिनेत्री और मॉडल किरत भट्टल से शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया था। वहीं कृतिका कामरा का नाम पहले अभिनेता करण कुंद्रा के साथ भी जुड़ चुका है, हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए थे। अब कृतिका और गौरव ने शादी कर अपने रिश्ते को नई शुरुआत दी है।



Click it and Unblock the Notifications











