Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Jay Bhanushali-Mahhi Vij Divorce: माही विज और जय भानुशाली का हुआ तलाक, जानें बच्चे रहेंगे किसके साथ
Jay Bhanushali-Mahhi Vij Divorce: टीवी एक्ट्रेस माही विज और जय भानुशाली जिन्हें पावर कपल कहा जाता था ने फैंस के साथ अपने सैपरेशन की न्यूज शेयर की है। पिछले कुछ दिनों से खबरें थीं कि कपल तलाक लेने वाला है। हालांकि अब तक माही विज और जय भानुशाली ने इस मामले में चुप्पी साध रखी थी। लेकिन अब जय भानुशाली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर करके अपने फैंस के साथ सैपरेशन की न्यूज को कंफर्म किया है। वहीं उन्होंने बताया कि 14 साल की शादी के बाद वह अलग हो रहे हैं।
इस खबर से फैंस को झटका लगा है और बहुत से लोगों को तो यकीन भी नहीं हो रहा है। आइए जानते हैं जय और माही की शादी क्यों टूट गई और उनके कितने बच्चे हैं...
जय और माही का हुआ तलाक
टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल कहे जाने वाले जय भानुशाली और माही विज के तलाक की खबर ने इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है। साथ ही उनके फैंस को भी ये खबर हजम नहीं हो रही है। हालांकि खुद जय भानुशाली ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि की है। शादी के 14 साल बाद कपल ने अपने शादी के रिश्ते को खत्म कर दिया है।

जय-माही ने बच्चों से किया वादा
जय भानुशाली और माही विज ने इंस्टा स्टोरी के माध्यम से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें एक्स कपल ने लिखा- आज हमने वह जर्नी, जिसे लाइफ कहते हैं। उस पर जाने के लिए अलग होने का फैसला लिया है। लेकिन आज भी हम एक दूसरे के लिए हाजिर रहेंगे। शांति, ग्रोथ, दयालुता और इंसानियत हमेशा से ही हमारी वैल्यू में थी। हमारे बच्चों - तारा, खुशी, रणवीर के लिए, हम सबसे अच्छे माता-पिता, सबसे अच्छे दोस्त बनने और उनके लिए जो सही है, वह करने के लिए जो कुछ भी जरूरी होगा, वह सब करने का वादा करते हैं।"

नेगेटिविटी पर कपल ने कही ये बात
जय-माही ने आगे लिखा, "हालांकि हम अलग-अलग रास्तों पर चल रहे हैं, लेकिन इस कहानी में कोई विलेन नहीं है और इस फैसले के पीछे कोई नेगेटिविटी नहीं है। किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले कृपया जान लें कि हमने ड्रामे के बजाय शांति और सबसे ऊपर समझदारी को चुना है। हम आगे भी एक-दूसरे का सम्मान करते रहेंगे, एक-दूसरे को सपोर्ट करेंगे और दोस्त बने रहेंगे, जैसा कि हम हमेशा से रहे हैं। आपसी सम्मान के साथ, हम आगे बढ़ते हुए आपसे सम्मान, प्यार और दया की उम्मीद करते हैं।"
14 साल की टूटी शादी
गौरतलब है कि माही विज और जय भानुशाली कुछ समय तक रिश्ते में रहे, जिसके बाद साल 2011 में कपल ने शादी की थी। वहीं 2017 में उन्होंने राजवीर और खुशी को गोद लिया। जबकि 2019 में कपल अपनी बायोलॉजिकल बेटी तारा के पेरेंट्स बने थे। अब शादी के 14 साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया और तलाक अनाउंस कर दिया।
बच्चों की परवरिश कौन करेगा?
माही विज और जय भानुशाली ने तलाक ले लिया है। ऐसे में अब लोगों का सवाल है कि माही और जय के तलाक के बाद उनके दो गोद लिए बच्चे और बायलॉजिकल बेटी तारा की परवरिश कौन करेगा। बता दें कि कपल ने अपने पोस्ट में इस बात को स्पष्ट किया है कि दोनों मिलकर अपने बच्चों की देखभाल करेंगे और जिम्मेदारियों को साथ में निभाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications











