Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बांग्लादेशी हिंदू युवक दीपू चंद्र की लिंचिंग पर फूटा जान्हवी का गुस्सा, ध्रुव राठी ने की ट्रोलिंग तो भड़के फैंस
Janhvi Kapoor Bangladesh Lynching: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर एक बार फिर से अपनी बेबाक बयानबाजी की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने हाल ही में बांग्लादेश में हिंदू मजदूर दीपू चंद्र दास की बेरहमी से की गई हत्या की कड़ी निंदा की है। ऐसा पहली बार नहीं है कि जाह्नवी ने ऐसे किसी मुद्दे पर आवाज उठाई हो, इससे पहले भी वो सामाजिक बुराइयों का विरोध कर चुकी हैं। मगर इस बार तो एक्ट्रेस के इस कदम की काफी प्रशंसा हो रही है।
इस भयावह घटना पर जहां ज्यादातर सेलिब्रिटीज खामोश नजर आए, वहीं जाह्नवी ने खुलकर अपनी आवाज बुलंद की और इस हिंसा को "बर्बरता" और "नरसंहार" करार दिया। सोशल मीडिया पर उनके इस स्टैंड की जमकर सराहना हो रही है और लोग उन्हें "रीढ़ की हड्डी वाली अभिनेत्री" बता रहे हैं।
वहीं जाह्नवी के पोस्ट के बाद ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि उन्होंने एक बार फिर से ऐसा कुछ कर दिया है कि यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है और इंटरनेट पर ध्रुव राठी के अरेस्ट की बात वायरल हो रही है। आइए विस्तार से जानते हैं कि क्या है पूरा मामला...

इंस्टाग्राम स्टोरी में जाह्नवी का तीखा बयान
जाह्नवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक लंबा और भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा कि बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है, वह किसी एक घटना तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की सार्वजनिक रूप से लिंचिंग और जिंदा जलाया जाना घोर अमानवीयता है। उन्होंने आगे लिखा- "अगर आपको इस अमानवीय लिंचिंग के बारे में नहीं पता, तो इसके बारे में पढ़िए, वीडियो देखिए और सवाल पूछिए। और अगर यह सब देखने के बाद भी आपको गुस्सा नहीं आता, तो यही पाखंड हमें धीरे-धीरे खत्म कर देगा।"
'मानवता से बड़ा कोई त्योहार नहीं'
जाह्नवी ने अपने बयान में यह भी कहा कि जब हमारे अपने भाई-बहन जलकर मर रहे हों, तब दुनिया के दूसरे हिस्सों की घटनाओं पर ही भावुक होना सबसे बड़ा पाखंड है। उन्होंने हर तरह के उग्रवाद और कट्टरता की निंदा करने की अपील की और कहा कि मानवता को बचाने के लिए सच का सामना करना जरूरी है।
सोशल मीडिया पर मिली जबरदस्त तारीफ
जाह्नवी कपूर के इस स्टैंड के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब समर्थन मिला। कई यूजर्स ने कहा कि आज के दौर में बहुत कम कलाकार ऐसे हैं जो संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर बोलने का साहस दिखाते हैं। फैंस ने उन्हें "बहादुर", "ईमानदार" और "साहसी अभिनेत्री" बताया।
फिर विवादों में घिरे ध्रुव राठी
जैसे ही जाह्नवी कपूर ने बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में पोस्ट किया, यूट्यूबर ध्रुव राठी ने उनकी तस्वीर का अनुचित इस्तेमाल करते हुए और उसे 'सुंदरता का काला पक्ष' शीर्षक देते हुए उनके खिलाफ एक वीडियो साझा किया। इसके बाद से ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। ऐसा पहली बार नहीं है कि ध्रुव इस तरह बुरे फंसे हों, इससे पहले भी अपनी आपत्तिजनक बयानबाजी और पोस्ट को लेकर वो कई बार यूजर द्वारा लताड़े जा चुके हैं। इस बार भी उन्हें जमकर फटकार लगाई गई है।
एक यूजर ने लिखा- उस पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए और उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। दूसरे ने लिखा- कोई उस पर मुकदमा क्यों नहीं कर सकता? मुझे नहीं पता भाजपा क्यों सो रही है। तीसरे ने लिखा- ये आदमी अब हद पार कर इसके लिए भी कोई अननोन गनमैन होना जरूरी हो गया है क्यों कि ये आदमी देश में माहौल बिगाड़ रहा है। इसी तरह के कई और कमेंट्स भी आए हैं।

क्या है दीपू चंद्र दास हत्याकांड?
विस्तार से जान लें कि क्या है दीपू चंद्र दास हत्याकांड मामला। बता दें कि यह दिल दहला देने वाली घटना बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले के भालुका इलाके में हुई। 25 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास, जो एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था, पर कथित ईशनिंदा का आरोप लगाया गया। इसके बाद भीड़ ने उसे बेरहमी से पीटा, पेड़ से बांधा और जिंदा जला दिया। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना पायनियर निट कम्पोजिट फैक्ट्री के पास हुई। दीपू के परिवार को इस हमले की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली। पुलिस ने मामले में अब तक कम से कम 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।
घटना की हर तरफ निंदा, जाह्नवी की आवाज बनी उम्मीद
इस जघन्य हत्या की देश-विदेश में व्यापक निंदा हो रही है। ऐसे समय में जाह्नवी कपूर जैसी पब्लिक फिगर का सामने आकर बोलना कई लोगों के लिए उम्मीद की किरण बन गया है। सोशल मीडिया पर यूज़र्स का कहना है कि जब प्रभावशाली लोग सच के साथ खड़े होते हैं, तभी समाज में बदलाव की शुरुआत होती है।



Click it and Unblock the Notifications











