Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
धर्मेंद्र की मौत के 3 दिन बाद हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'हर मुश्किल घड़ी में मेरे लिए खड़े रहे'
Hema Malini On Dharmendra Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत से उनके फैंस सदमे में हैं और परिवार वाले तो इतने गमगीन हैं कि सभी के चेहरे पर गम साफ नजर आ रहा है। हालांकि अभी तक पूरे देओल परिवार की ओर से उनकी मौत पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है और अभिनेता का अंतिम संस्कार भी आनन-फानन में बहुत ही शांत तरीके से किया गया।
वहीं अब निधन के 3 दिन बाद हेमा मालिनी का सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक इमोशनल पोस्ट आया है जिसमें उन्होंने उनके जाने पर दुख जताया है और अपने और धर्मेंद्र के रिश्ते पर भी एक इमोशनल नोट लिखा है। पोस्ट में उनकी पत्नी का दर्द साफ बंया हो रहा है। आइए जानते हैं कि हेमा ने पति के जाने के बाद उन्हें कैसे याद किया।

वो मेरे लिए सब कुछ थे
हेमा मालिनी ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि धरम जी उनके लिए बहुत कुछ थे। एक प्यार करने वाले पति, हमारी दोनों बेटियों, ईशा और अहाना के लाड़ले पिता, दोस्त और कवि। हर मुश्किल घड़ी में उन्होंने मेरा साथ दिया और जिंदगी में सबसे जरूरी इंसान बने। धरम जी ने अपने सहज और मिलनसार अंदाज से उनके पूरे परिवार को अपना दोस्त बना लिया था।
धरम जी हमेशा अमर रहेंगे
हेमा मालिनी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि- एक व्यक्तित्व के रूप में, उनकी प्रतिभा, लोकप्रियता के बावजूद उनकी विनम्रता और उनकी सार्वभौमिक अपील ने उन्हें सभी दिग्गजों के बीच एक अद्वितीय प्रतीक के रूप में स्थापित किया। फिल्म उद्योग में उनकी स्थायी प्रसिद्धि और उपलब्धियां और वो सदैव के लिए अमर रहेंगें।
अब जिंदगी में खालीपन रहेगा
उन्होंने अपने और धरम जी के प्यारे रिश्ते को याद करते हुए आगे लिखा कि उनका जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति है जिसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता। अब मेरे जीवन में एक खालीपन रहेगा और बाकी की जिंदगी में वो हमेशा के लिए एक याद बनकर रहेंगे। अब मेरे पास हमारे साथ और प्यार भरे रिश्ते की असंख्य यादें बची हुई हैं।
कैसे हुआ धर्मेंद्र का निधन
बता दें कि धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 10 नवंबर को उनकी मौत की झूठी अफवाह फैलीं जिसके बाद देओल फैमिली और हेमा मालिनी ने मीडिया को जमकर लताड़ा। हालांकि बाद में अभिनेता को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया ताकी जिंदगी के बचे हुए दिन वो अपनी फैमिली के साथ बीता सकें। 24 नवंबर का दिन सभी के लिए बहुत मुश्किलों वाला था जब अभिनेता ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।



Click it and Unblock the Notifications











