Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Birthday Special: हेलेन और खान परिवार का दिल छू लेने वाला रिश्ता, जानें बुरे वक्त में कैसे बनी सलमान का सहारा
Helen Birthday Special: बॉलीवुड की आइकॉनिक डांसर और स्टार हेलेन आज भी इंडस्ट्री की सबसे एलीगेंट और ग्रेसफुल पर्सनैलिटी मानी जाती हैं। लेकिन उनकी जिंदगी सिर्फ चमक-दमक तक सीमित नहीं रही। सलमान खान और उनके परिवार से हेलेन का रिश्ता बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और भावुक कहानियों में से एक है। कई लोगों को पता नहीं कि सलमान और हेलेन के बीच कई ऐसी अनसुनी बातें हैं, जो आज भी सबके दिल को छू लेती हैं।
उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए उनके और खान परिवार के बीच के रिश्ते और वो खास 5 सबसे अनसुनी और दिल छू लेने वाली कहानियां।

1. सलमान की मां सलमा ने खुद समझाया-"हेलेन ने हमें कभी तोड़ा नहीं"
बहुत कम लोग जानते हैं कि सलमान की मां सलमा (सुशीला चरक) ही वह पहली इंसान थीं, जिन्होंने परिवार में हेलेन के लिए जगह बनाई। जब सलमान छोटे थे तब घर में तनाव का माहौल था, लेकिन एक दिन सलमा ने अपने बच्चों को समझाया कि हेलेन किसी को दुख देने नहीं आईं, बल्कि वह खुद बहुत तन्हा हैं। इस एक बात ने सलमान के नजरिए को हमेशा के लिए बदल दिया।
2. सलमान हेलेन को 'मॉम' कहकर बुलाते थे
हालांकि हेलेन सलमान की सौतेली मां हैं, लेकिन सलमान ने उन्हें बचपन से ही 'मॉम' कहकर पुकारा। दिलचस्प बात यह है कि हेलेन खुद कभी यह नहीं चाहती थीं कि बच्चे उन्हें इस रूप में अपनाएँ। वह हमेशा कहती थीं कि "तुम्हारी एक ही मां है-सलमा।" इतना सम्मान देखकर सलमान उनसे और जुड़ गए।
3. हेलेन ने सलमान के करियर की सबसे मुश्किल रात बचाई थी
एक समय ऐसा आया जब सलमान एक बड़े प्रोजेक्ट से अचानक बाहर कर दिए गए थे। वह काफी दुखी होकर घर आए। तब हेलेन ने घंटों उन्हें ये समझाया कि "ये इंडस्ट्री में होता है, लेकिन जो तुम्हारा है, वो तुम्हें कोई नहीं छीन सकता।" अगले ही महीने सलमान को मैंने प्यार किया मिली और इतिहास बन गया।
4. खान परिवार में त्योहारों की शुरुआत हेलेन के घर से होती थी
बहुत कम लोगों को पता है कि खान परिवार में चाहे ईद हो, क्रिसमस हो या दिवाली पहली मिठाई या केक हेलेन के घर जाकर ही काटा जाता था। यह परंपरा आज भी जारी है। सलमान हमेशा कहते हैं कि, "हेलेन हमारी लकी लेडी हैं।"
5. सलमान के संघर्ष के दिनों में हेलेन ने चुपचाप उनकी मदद की थी
जब सलमान अपने शुरुआती दिनों में स्ट्रगल कर रहे थे, तब हेलेन ने बिना बताए कई बार उनके पैसों और ट्रांसपोर्ट का इंतजाम किया था। सलमान को यह बात काफी बाद में पता चली, और उस दिन उन्होंने कहा "आपने मां जैसा साथ दिया, लेकिन बदले में कुछ नहीं चाहा।"



Click it and Unblock the Notifications











