Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
'मेरे भाई को घर लाओ...' 444 दिनों से संघर्ष कर रही सेलिना जेटली की सरकार से भावुक अपील
Celina Jaitly Emotional Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इस समय अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं। वजह उनके भाई, जो भारतीय सेना में मेजर रह चुके हैं और पिछले 444 दिनों से UAE की जेल में कैद बताए जा रहे हैं। लाख कोशिशों के बावजूद न वे घर लौटे हैं और न ही परिवार उनसे पूरी तरह संपर्क कर पाया है।
सोशल मीडिया पर सेलिना द्वारा शेयर किया गया एक लंबा और भावुक पोस्ट अब चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अपने भाई की स्थिति, अपनी तकलीफ और सरकार से मदद की अपील को सामने रखा है।
मेजर विक्रांत जेटली: युद्धभूमि से जेल की सलाखों तक
सेलिना के भाई मेजर विक्रांत कुमार जेटली (रिटायर्ड) UAE में पिछले 1 साल, 2 महीने और 17 दिन से कैद हैं। एक्ट्रेस के अनुसार, उन्हें पहले किडनैप किया गया, आठ महीनों तक बिना किसी से संपर्क के रखा गया, और फिर मिडिल ईस्ट में कहीं एक डिटेंशन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया। सेलिना लिखती हैं कि यह पूरा समय उनकी जिंदगी में डर, उम्मीद और दर्दनाक खामोशी का दौर रहा है।

भाई का आखिरी मैसेज जिसने सेलिना का दिल दहला दिया
पोस्ट में सेलिना ने अपने भाई के आखिरी मैसेज का भी ज़िक्र किया, जिसे सुनकर वह हिल गई थीं। वह लिखती हैं- "मैं सिर्फ उनकी आवाज सुनने का इंतजार कर रही हूं... उनका चेहरा देखने का इंतजार कर रही हूं। मुझे डर है कि उन्होंने उनके साथ क्या किया होगा। मुझे डर इसलिए है क्योंकि सिर्फ मैं जानती हूं कि वह पहले कैसे थे... और मैं जानती हूं कि उस आखिरी कॉल में उन्होंने क्या कहा था एक ऐसी पुकार जिसमें शब्दों से ज्यादा दर्द था।" सेलिना ने बताया कि उनके भाई ने केवल उसी एक नंबर पर कॉल की जिसे वह याद रख पाए।
नेशनल सिक्योरिटी पर सवाल- क्या हमारे सैनिक विदेश में असुरक्षित हैं?
अपने पोस्ट में सेलिना ने एक बड़ा सवाल उठाया- "उन्होंने लिखा अपने देश के जवानों ने अपनी पूरी जिंदगी और ताकत भारत के नाम कर दी। लेकिन जैसे-जैसे भारत ग्लोबल ताकत बन रहा है, हमारे सैनिक विदेशों में आसान निशाना बनते जा रहे हैं। यह सिर्फ पर्सनल मुद्दा नहीं है। क्या यह हमारी नेशनल सिक्योरिटी के लिए खतरा नहीं है?" उनके मुताबिक, एक सैनिक ने देश के लिए खून बहाया, लेकिन आज वह विदेशी जेल में अज्ञात परिस्थितियों में कैद है।
कतर जैसा मजबूत एक्शन चाहती हैं सेलिना
सेलिना ने भारत सरकार से कतर केस जैसी ही मजबूत और निर्णायक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लिखा- जैसा एक्शन कतर में लेकर हमारे नेवी के सैनिकों को सुरक्षित घर लाया गया, वैसा ही एक्शन हमें आज चाहिए। कोई भी भारतीय सैनिक इससे कम का हकदार नहीं है। मेरे भाई को वापस लाइए। इस मुद्दे को ठंडा न पड़ने दीजिए।
पिता की सीख, बहन की जद्दोजहद
पोस्ट के अंत में सेलिना ने अपने दिवंगत पिता कर्नल वी.के. जेटली (SM) को याद करते हुए लिखा- पापा हमेशा कहते थे अगर आप किसी सैनिक का सम्मान करना चाहते हैं तो ऐसा भारतीय बनें जिसके लिए आप मर सकें। भाई, तुम्हें ढूंढते-ढूंढते मैं सब कुछ खो चुकी हूं। लेकिन मैं तब तक नहीं रुकूंगी, जब तक तुम्हें भारत की मिट्टी पर वापस नहीं ले आती उस देश में, जिसके लिए तुमने सब कुछ त्याग दिया।



Click it and Unblock the Notifications











