Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Bigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना ने रचा इतिहास, फरहाना भट्ट को पछाड़ बने चैंपियन, जानें विनर की नेटवर्थ
Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna: 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का ग्रैंड फिनाले आखिरकार पूरा हो चुका है और शो को अपना विनर मिल गया है। रोमांच, टास्क, गठबंधनों और झगड़ों से भरे तीन महीनों के बाद गौरव खन्ना विजेता बनकर ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं। फाइनल मुकाबले में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और फरहाना भट्ट के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन दर्शकों के वोटों ने गौरव को अपने चैंपियन के रूप में चुना। विजेता बनने के साथ ही गौरव ने 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी हासिल की। हालांकि उनके लिए ये सफर आसान नहीं था क्योंकि इस दौरान उन्होंने शो के अंदर कई उतार-चढ़ाव देखे।
मगर उनकी फैन फॉलोइंग और जनता का प्यार ही था कि उन्हें टिकट-टू-फिनाले मिला, जिसके लिए उन्होंने टास्क में कड़ी मेहनत की थी। फिनाले के बाद से सोशल मीडिया पर सिर्फ गौरव खन्ना की चर्चा हो रही है। फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और उनके शानदार सफर की खूब तारीफ कर रहे हैं।
इसी बीच दर्शकों के मन में एक सवाल लगातार उठ रहा है कि गौरव खन्ना की नेटवर्थ कितनी है और एक शो के लिए वह कितनी फीस चार्ज करते हैं? साथ ही बिग बॉस 19 के लिए उन्हें कितनी फीस मिली। आइए इन सवालों का जवाब जान लेते हैं।

छोटे पर्दे के बड़े स्टार कौन हैं गौरव खन्ना?
गौरव खन्ना टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा और भरोसेमंद नाम हैं। वह पिछले दो दशकों से अधिक समय से टेलीविजन की दुनिया में सक्रिय हैं और कई लोकप्रिय शोज में काम कर चुके हैं। 11 दिसंबर 1981 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में जन्मे गौरव आज 43 वर्ष के हैं। उनके टीवी करियर की शुरुआत 2002 में स्टार प्लस के सीरियल 'भाभी' से हुई थी।
CID से लेकर अनुपमा तक बेहतरीन करियर
गौरव खन्ना ने टीवी के आइकॉनिक शो 'CID' में इंस्पेक्टर कविन का रोल निभाकर दर्शकों का दिल जीता था। इसके बाद उन्होंने कुमकुम, जीवनसाथी, मेरी डोली तेरे अंगना, ससुराल सिमर का, लव ने मिला दी जोड़ी, बालिका वधू, लाल इश्क सहित कई शो में काम किया। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता 'अनुपमा' के अनुज कपाड़िया के किरदार से मिली। इस शो ने गौरव की फैन फॉलोइंग जबरदस्त तरीके से बढ़ाई और उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। गौरव 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के भी विजेता रह चुके हैं, जहां उन्हें जीत के बाद 20 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली थी।
गौरव खन्ना की नेटवर्थ कितनी है?
टीवी पर शानदार सफलता के साथ-साथ गौरव खन्ना ने अच्छी-खासी कमाई भी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गौरव खन्ना की कुल नेटवर्थ 8 से 15 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। इसके अलावा लग्जरी लाइफ जीने वाले गौरव खन्ना के पास Audi कार और Royal Enfield बाइक भी मौजूद है और उनके पास मुंबई में एक लग्जरी अपार्टमेंट भी है जिसमें वो अपनी पत्नी आकांक्षा के साथ रहते हैं।
बता दें कि वह बिग बॉस 19 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट भी रहे जिन्होंने शो के लिए मोटी फीस चार्ज की है। बिग बॉस 19 के विनर रहे गौरव खन्ना को प्राइज मनी के रूप में 50 लाख रुपये मिले हैं जो उनकी नेटवर्थ में और इजाफा करते हैं।
बिग बॉस 19 के लिए मिली कितनी फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीजन में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट टीवी एक्टर गौरव खन्ना रहे। बताया जा रहा है कि उन्होंने शो में भाग लेने के लिए लगभग 17.5 लाख रुपये प्रति सप्ताह चार्ज किए। गौरव खन्ना ने अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग और पॉपुलैरिटी के दम पर शो के लिए हाई पेमेंट की मांग रखी थी, जिसे मेकर्स ने स्वीकार भी किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह प्रतिदिन लगभग 2.5 लाख रुपये तक कमा रहे थे। यही वजह है कि गौरव खन्ना को बिग बॉस के इतिहास के सबसे महंगे कंटेस्टेंट्स में से एक माना जा रहा है।
गौरव खन्ना के लिए ऐतिहासिक रात
बिग बॉस 19 की ट्रॉफी के साथ गौरव खन्ना का सफर एक यादगार मुकाम पर पहुंच गया है। फैंस उन्हें सबसे डिजर्विंग विनर बता रहे हैं और सोशल मीडिया पर #GauravKhannaWinner ट्रेंड कर रहा है।



Click it and Unblock the Notifications











