Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Birthday Special: अनुराधा पौडवाल के इस छठ गीत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 287 मिलियन पार कर रचा इतिहास
Anuradha Paudwal Chhath Puja viral songs on YouTube: आज भारत की भक्ति संगीत की दुनिया में एक नाम ऐसा है, जो हर दिल को छू जाता है वो है अनुराधा पौडवाल। जिन्होंने अपने सिंगिंग करियर में एक से बढ़कर एक की हिट गाने दिए हैं। न सिर्फ बॉलीवुड गाने बल्कि सिंगर ने भक्ति गीतों व भजन की दुनिया में भी एक अलग पहचान बनाई है। छठ पर्व के मौके पर उनके छठी मैया की सुरीले गीतों वो भजनों से भक्तिमय माहौल रहता है। 25 अक्टूबर से छठ महापर्व शुरू हो गया है और आज इस पावन पर्व का तीसरा दिन है।
क्या आप जानते हैं कि अनुराधा पौडवाल के एक छठ गीत ने ऐसा धमाल मचाया हुआ है कि गाने को यूट्यूब पर 278 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आज सिंगर का जन्मदिन है तो इस खास मौके पर सबसे पहले Boldsky की ओर से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और अब जान लेते हैं कि वो कौन सा गाना है जो छठ पर्व के मौके पर सबसे ज्यादा सुना गया और इंटरनेट सेंसेशन बन गया है। साथ ही गायिका की पर्सनल लाइफ पर भी एक नजर डालते हैं।

अनुराधा पौडवाल का वायरल हुआ ये गीत
छठ पूजा के दौरान अनुराधा पौडवाल के एक भोजपुरी लोक गीत यूट्यूब पर वायरल हो गया है। इस गाने के बोल हैं 'उग हे सूरज देव' जो 6 साल पहले T-Series Bhakti Sagar के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। छठ पर्व के दौरान गाने को इतना पसंद किया जा रहा है कि वो सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गीतों की लिस्ट में ऊपर आ गया है। अब तक इस गाने को 287 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ये अभी भी रॉकेट की गति से बढ़ रहे हैं। बता दें कि गीत के बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं और म्यूजिक सुरिंदर कोहली ने दिया है।
अनुराधा पौडवाल की पर्सनल लाइफ
अनुराधा पौडवाल का जन्म 27 अक्टूबर 1954 को कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के करवार में एक कोंकणी परिवार में हुआ था। किन्तु उनका पालन-पोषण मुंबई में हुआ था। अनुराधा की आवाज में बचपन से ही वो जादू था कि जो सुनता बस सुनता ही रह जाता।
हालांकि उन्होंने बचपन में कभी इस बारे में सोचा नहीं था कि आगे चलकर वो सिंगिंग की दुनिया में करियर बनाएंगे। अनुराधा ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। अनुराधा की शादी अरुण पौडवाल से हुई थी लेकिन एक दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।
ऐसे हुई करियर की शुरुआत
अनुराधा ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की फिल्म 'अभिमान' में एक श्लोक के द्वारा की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बॉलीवुड पर छा गईं। किशोर कुमार से लेकर कुमार शानू और मोहम्मद रफी जैसे दिग्गजों के साथ उन्होंने काम किया। एक समय तो ऐसा आ गया था जब अनुराधा को लता मंगेशकर से कंपेयर किया जाने लगा।
लेकिन अचानक से करियर में उतार आया और सिंगर ने भक्ति भजनों की ओर रुख किया। उनका विवादों से भी गहरा नाता रहा है। एक समय तो ऐसा आ गया था कि गॉसिप के गलियारों में अनुराधा और गुलशन कुमार के इश्क के चर्चे होने लगे। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस पर हामी नहीं भरी।



Click it and Unblock the Notifications











