Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Ira Khan Wedding: उदयपुर के इस आलीशान होटल में होगी आमिर खान की बेटी की शादी, होटल के 176 रूम हुए बुक
Ira Khan Nupur Wedding News: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की शादी के बाद झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर सुर्खियों में है, क्योंकि यहां मिस्टर परफेक्शनिस्ट बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान की डेस्टिनेशन वेडिंग होने जा रही है। 8 जनवरी से वेडिंग फंक्शन शुरू होंगे।
इसके लिए 5 जनवरी को आमिर खान खुद उदयपुर पहुंचकर शादी के इंतजाम देखेंगे। उदयपुर ने इस साल की यह पहली बड़ी डेस्टिनेशन वेडिंग होगी।

पिछले साल अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने भी उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी, लेकिन वेन्यू अलग-अलग थे। आइए जानते हैं कि आमिर की बेटी आयरा खान की शादी किस होटल में होगी-

इस होटल में होंगी आयरा खान की शादी
आयरा खाना के शादी बॉलीवुड फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरेके साथ हो रही है। शादी के कार्यक्रम उदयपुर तीन दिन तक 8 से 10 जनवरी तक होंगे। यह कार्यक्रम उदयपुर शहर के पास कोडियात स्थिति राज अरावली होटल ने होंगे। इस होटल ने 176 कमरे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यह सभी कमरे बुक हो किए जा चुके है। यहीं नहीं शादी से पहले ही आमिर खान उदयपुर आने वाले हैं। वह 5 जनवरी को उदयपुर आएंगे। क्योंकि शादी की सभी तैयारियां वह खुद देखेंगे। फिर 7 जनवरी से दोनो पक्षों के परिजनों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

200 से ज्यादा मेहमान आएंगे
आयरा खान व नुपुर शिखर की बुधवार शाम मुंबई के बांद्रा स्थित ताज होटल में फैमिली और दोस्तों के बीच रजिस्टर्ड शादी की और इसके बाद रात को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में भव्य पार्टी हुई। जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई।
शादी के लिए आमिर खान खुद ही बॉलीवुड जगत के सितारों को निमंत्रण देते नजर आए थे। बात करें उदयपुर में होने वाले इस रॉयल वेडिंग में 200 से ज्यादा मेहमानों के संभावना है। 7 जनवरी को दुल्हा-दुल्हन के परिवार सहित मेहमान पहुंचना शुरू हो जाएंगे। तीन दिन वेडिंग आयोजनों के बाद 10 जनवरी को मेहमान उदयपुर से रवाना होंगे।



Click it and Unblock the Notifications











