Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
फरवरी में धनुष संग सात फेरे लेने वाली हैं मृणाल ठाकुर? शादी की डेट आई सामने
Dhanush-Mrunal Thakur Wedding: फिल्म इंडस्ट्री में सेलिब्रिटीज के लिंकअप की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। फैन्स को भी अपने फेवरेट स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में जानने की दिलचस्पी रहती है। काफी समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का नाम साउथ के सुपरस्टार धनुष के साथ जुड़ रहा है। हालांकि, दोनों ने हमेशा इन खबरों को गलत बताया। लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों जल्द शादी करने जा रहे हैं। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो धनुष और मृणाल अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

धनुष और मृणाल फरवरी में करेंगे शादी?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मृणाल ठाकुर और धनुष अगले महीने 14 फरवरी यही वेलेंटाइन डे के दिन सात फेरे लेंगे। यह एक प्राइवेट सेरेमनी होगी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। हालांकि, इन खबरों पर अभी तक न तो मृणाल ठाकुर और न ही धनुष या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है। हालांकि, इस खबर से धनुष और मृणाल के फैंस काफी खुश हैं।
3 साल पहले हुआ था धनुष और ऐश्वर्या का तलाक
बता दें कि धनुष की पहली शादी सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के साथ हुई थी और इस शादी से उनके दो बेटे हैं। लेकिन कपल ने शादी के 18 साल बाद 2022 में तलाक ले लिया। अब तलाक के लगभग तीन साल बाद धनुष को लेकर खबर है कि वह एक बार फिर शादी रचाने जा रहे हैं।
धनुष और मृणाल का वीडियो हुआ था वायरल
धनुष और मृणाल के अफेयर की खबरें तब उड़ी, जब सन ऑफ सरदार 2 की स्क्रीनिंग का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में मृणाल और धनुष को हाथ पकड़ते और एक दूसरे के कान में कुछ कहते देखा गया।
जब मृणाल ठाकुर ने की थी धनुष को लेकर बात
हालांकि, अगस्त 2025 में मृणाल ठाकुर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि धनुष उनके सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। ओनली कॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू में मृणाल ने कहा था कि उन्हें नहीं पता कि ये अफवाहें कहां से फैल रही हैं, लेकिन उन्हें ये सब मजेदार लगता है। उन्होंने यह भी साफतौर पर कहा था कि सन ऑफ सरदार की स्क्रीनिंग पर धनुष इसलिए आए क्योंकि उन्हें अजय देवगन ने इनवाइट किया था।



Click it and Unblock the Notifications











