Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
क्रिस्पी पनीर फ्रिटर्स
पनीर फ्रिटर्स स्नैक्स के टाइम पर बेस्ट और झटपट तैयार हो जाने वाली रेसिपी है।
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
By Seema Rawat
पनीर फ्रिटर्स एक अनोखा व्यंजन है जिसे चिली गार्लिक के स्वाद भरे पनीर के टुकड़ो को क्रश किए हुए पापड़ से लपेटकर सुनहरा होने तक तला जाता है। ब्रेड क्रम्ब्स की जगह पापड़ का प्रयोग इसे और भी करारा और स्वादिष्ट बनाता है। यह चाय या ज्यूस के साथ परोसने के लिए मज़ेदार नाशता है और यह सबको पसंद आयेगा।

सामग्री
- 1 कप चूरा किया हुआ पनीर
- 1 टेबल-स्पून कसा हुआ लहसुन
- 1 टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 2 टी-स्पून टमॅटो कैचप
- 5 टेबल-स्पून मैदा
- तीन चौथाई कप क्रश्ड पापड़
- तेल, तलने के लिए
- नमक स्वादानुसार
विधि
- पनीर को प्लेट में रखकर अच्छी तरह गूँथ लें।
- नमक, लहसुन, लाल मिर्च पाउडर, टमॅटो कैचप डालकर अच्छी तरह मिलायें।
- मिश्रण को 9 बराबर भाग में बाँटकर, प्रत्येक भाग को 50 मिमी (2") आकार के लंबे सिलंडर जैसे रोल बना लें। एक तरफ रखें।
- मैदा और 1/2 कप पानी को बाउल में अच्छी तरह मिला लें।
- प्रत्येक रोल को मैदा-पानी के घोल में डुबोकर पापड़ में अच्छी तरह लपेट लें और गरम तेल में सभी तरफ से सुनहरा होने तक तल लें।
- तेल सोखने वाले कागज़ पर निकालकर। टमॅटो कैचप के साथ तुरंत परोसें।
Comments
English summary
How to make Paneer Fritters
Story first published: Friday, March 24, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Mar 24, 2017
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











