Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
फाइबर और आयरन से भरपूर हेल्दी पालक मेथी मुठिया की रेसिपी
पालक मेथी मुठिया स्वाद के साथ पौष्टिक और बैलेंस डाइट का बेहतरीन रुप हैं।
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
By Seema Rawat
पालक मेथी मुठिया स्वाद के साथ पौष्टिक और बैलेंस डाइट का बेहतरीन रुप हैं। इन स्टीम किए हुए डम्पलिंगस् में, पालक और मेथी का स्वाद एक दूसरे के साथ बेहद अच्छी तरह जजते हैं, जिसकी खुशबु सरसों और तिल के तड़के के बाद और निखर जाती है। हरी चटनी के साथ परोसने से यह पालक मेथी मुठिया बेहद स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं।

सामग्री
- 3 कप कटी हुई पालक
- एक कप कप बारीक कटी हुई मेथी
- आधा कप गेहूं का आटा
- एक चौथाई कप सोया का आटा
- 2 टेबल-स्पून सूजी
- 1 टी-स्पून शक्कर
- 2 टी-स्पून हरी मिर्च का पेस्ट
- आधा टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 2 टी-स्पून धनिया-ज़ीरा पाउडर
- एक चौथाई टी-स्पून हल्दी पाउडर
- एक चौथाई टी-स्पून हींग
- 2 टी-स्पून तेल
- आधा टेबल-स्पून नींबू का रस
- नमक स्वादानुसार
तड़के के लिए
- एक टी-स्पून तेल
- आधा टी-स्पून सरसों
- आधा टी-स्पून तिल
- एक चुटकी हींग
विधि
- सभी सामग्री को एक गहरे बाउल में अच्छी तरह मिला लें और बहुत ही कम मात्रा में पानी का प्रयोग कर, नरम आटा गूँथ लें।
- मिश्रण को ३ बराबर भाग में बाँटकर प्रत्येक भाग को लगभग 125 मिमी लंबे और 25 मिमी व्यास के लंबे गोल आकार में रोल कर लें।
- इन रोल्स् को छन्नी में रखकर, स्टीमर में 10 मिनट के लिए या चाकू के मुठिया से साफ निकलने तक स्टीम कर लें।
- निकालकर, हल्का ठंडा कर लें और 15 मिमी के स्लाईस में काट लें।
- तड़के के लिए, नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल करें और सरसों डालें।
- जब बीज चटकने लगे, तिल और हींग डालकर, मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
- मुठिया के टुकड़े डालकर, मध्यम आंच पर एक या दो मिनट उनके सुनहरा होने तक भुन लें। हल्का ठंडा करने एक तरफ रख दें।
Comments
English summary
How to make Palak Methi Muthia
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











