Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
रमजान में बनाएं वेज शामी कबाब रेसिपी
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
रमजान में इफ्तार के समय सबसे पहले स्टार्टर सर्व किये जाते हैं। ऐसे में अगर आप कोई वेज रेसिपी ढूंढ रही हैं, तो वेज शामी कबाब बनाना ना भूलें। शामी कबाब काले चले को उबाल कर तैयार किये जाते हैं। इन्हें गरम गरम सर्व करें और साथ में पुदीने की चटनी देना ना भूलें।
किसी भी तंदूरी स्नैक के साथ वेज शामी कबाब बहुत ही कमाल का स्वाद देगा। यह बच्चों से ले कर बड़ों तक हर किसी को पसंद आएगा। इसे बनाने में भी कोई ज्यादा समय नहीं लगता। आप चाहें तो इसमे काले चने की जगह पर चना दाल का भी प्रयोग कर सकती हैं। आइये देखें इसकी रेसिपी -

कितने- 9-10 कबाब
तैयारी में समय- 7 घंटे
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
- 1 कप भिगोया काला चना
- 1 मध्यम आकार का प्याज, बारीक कटा
- 1 चम्मच कटी पुदीना पत्ती
- 1 चम्मच कटी हरी धनिया
- 1 चम्मच धनिया पावडर
- ½ चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1 हरी मिर्च, कटी
- ½ चम्मच अदरक पेस्ट
- ½ चम्मच गरम मसाला पावडर
- 2 चम्मच बेसन
- नमक
- तेल-तलने के लिये
बनाने की विधि-
- भिगोये हुए काले चले को साफ पानी से धो कर नमक मिला कर प्रेशर कुकर में पानी डाल कर पका लें।
- फिर इन्हें एक बर्तन में निकाल कर बडे़ चम्मच से मसल लें या फिर हाथों का प्रयोग कर के मसलें।
- यह मिश्रण दरदरा होना चाहिये ना कि पेस्ट जैसा।
- फिर इसमें बाकी की सभी सामग्रियों को मिक्स करें और गोल गोल कबाब के शेप दें।
- अब कढाई में तेल गरम करें, फिर इसमें कबाब को तल लें।
- जब कबाब दोनों साइड लाल हो जाएं, तब इन्हें प्लेट पर निकाल लें।
- आप चाहें तो कबाब को ओवन में बेक भी कर सकती हैं।
- कबाब को पुदीने की पत्तियों से सजा कर सर्व करें।
- साथ में नींबू की स्लाइस, प्याज और पुदीने की चटनी सर्व करना ना भूलें।
नोट: अगर कबाब तेल में डालने से टूटने लगे तो, इसमें थोड़ा और बेसन मिलाएं।
Comments
Read more about: ramzan snacks veg recipe kabab north indian dish स्नैक रमजान वेज रेसिपी कबाब नार्थ इंडियन डिश
English summary
veg shammi kabab recipe
Story first published: Saturday, June 11, 2016, 12:49 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2016
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











