Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बच्चें के लिये बनाना ना भूलें पालक पनीर सैंडविच
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
सबको पता है कि पालक और पनीर दोनो ही स्वास्थ्य के लिये लाभकारी चीज़ें हैं। साथ ही पालक और पनीर की स्वादिष्ट सब्जी भी बनती है। तो ऐसे में अगर पालक और पनीर को मिला कर सुबह के लिये सैंडविच का नाश्ता बनाया जाए तो कैसा रहेगा।
सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिये जिसमें ढेर सारा विटामिन और मिनरल मिला हुआ हो। इस पालक पनीर सैंडविच में आपको बालक को पनीर और प्याज के साथ पहले पका लेना होगा और बाद में इस मिश्रण को ब्रेड की स्लाइस में भर कर सैंडविच तैयार करना होगा।
READ: बच्चों के लिये स्प्राउट्स सैंडविच
यह सैंडविच खाने में बड़ा ही टेस्टी लगता है। हमें आशा है कि आपके बच्चों को यह सेहत से भरा पालक पनीर सैंडविच बहुत भाएगा। आइये अब देख लेते हैं इसको बनाने की विधि।

कितने- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- पालक- 2 मध्यम गुच्छे
- पनीर- 200 ग्राम
- ब्राउन ब्रेड स्लाइस- 8
- बटर- 1 चम्मच
- लहसुन - 2 चम्मच
- हरी मिर्च- 2-3
- प्याज- 2 मध्यम
- चाट मसाला -1 चम्मच
- स्वीट चिली सॉस- यदि जरुरत हो तो
विधि -
- एक नॉन स्टिक पैन में बटर गरम करें, फिर उसमें लहसुन डाल कर 1 मिनट तक सौते करें।
- फिर इसमें हरी मिर्च और बारीक कटी प्याज डाल कर 1 मिनट तक सौते करें।
- अब इसमें बारीक कटी पालक डाल कर 1 मिनट तक पकाएं। उसके बाद इसमें घिसी पनीर डाल कर 2 मिनट तक पकाएं।
- फिर चाट मसाला डाल कर मिक्स करें और आंच से पैन को उतार लें।
- अब ब्रेड की स्लाइस पर बटर लगाए, उसके ऊपर पनीर वाला मिश्रण रख कर अच्छी तरह से फैलाएं।
- ऊपर से ब्रेड की स्लाइस से ढंक दें।
- इसी तरह से बाकी की सभी सैंडविच बना कर सबके ऊपर बटर लगा दें।
- अब सैंडविच को चाहे तो ग्रिल्लर पर सेंके या फिर सैंडविच मेकर पर।
- जब सैंडविच दोनों और गोल्डन रंग की हो जाए तब इसे प्लेट में निकाल कर स्वीट चिली सॉस के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
ब्रेकफास्ट रेसिपी: पालक पनीर सैंडविच
Story first published: Wednesday, February 10, 2016, 8:01 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2016
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











