Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
पाव भाजी नहीं अब बनाइये कबाब पाव
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
मुंबई की पाव भाजी के बारे में तो आप सब ने खूब सुना होगा। हो सकता है कि आपने इसे घर पर बनाया भी हो, लेकिन क्या आप जानती हैं कि कबाब को भी पाव में रख कर खाया जा सकता है। ही जां, इसे आप चाहे कबाब बर्गर कह लें या फिर कबाब पाव, दोनों का अपना ही स्वाद होता है।
READ: जायकेदार बोटी कबाब कोरमा
कबाब पाव को बनाना बड़ा ही आसान है। इसे बनाने में उतना वक्त नहीं लगता जितना कि पाव भाजी को बनाने में लगता है। बच्चों को ये बहुत ही पसंद आएंगे। अगर आपकी फैमिली नॉन वेजिटेरियन है तो आप इसे शौक से बना सकती हैं।
आप चाहें तो इसमें मटन की जगह पर चिकन कीमा का भी प्रयोग कर सकती हैं। तो चलिये देर किस बात की आइये जानते हैं कबाब पाव बनाने की विधि।

कितने- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री
- मटन कीमा- 400 ग्राम
- पाव - 6
- प्याज- 3
- अदरक- 2 छोटी चम्मच
- लहसुन - 2 छोटी चम्मच
- पुदीने की पत्ती- 1/4 कप
- बेसन- 4 छोटे चम्मच
- हरा धनिया - 2 कप
- नमक- स्वादअनुसार
- लाल मिर्च पावडर - 1/2 चम्मच + छिड़कने के लिए
- गरम मसाला पावडर - 1/2 छोटी चम्मच
- हरी चटनी - 4 बड़ा चम्मच
- चाट मसाला - स्वादअनुसार
विधि -
- सबसे पहले अदरक, प्याज और लहसुन को बारीक काट कर रखें।
- फिर एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें, फिर उसमें प्याज, अदरक और लहसुन डाल कर भूनें।
- जब प्याज गुलाबी हो जाए तब उसमें बेसन मिला कर 2 मिनट तक चलाएं। फिर आंच बंद कर दें।
- अब एक ब्लेंडर में कीमा, हरा धनिया, पुदीने की पत्ती, नमक, हरी मिर्च, भुना मसाला, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर और गरम मसाला पावडर डाल कर अच्छी तरह से पीसें।
- फिर इसे निकाल कर एक कटोरे में रखें।
- उसके बाद एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में 3 चम्मच तेल गरम करें। फिर अपनी हथेलियों को गीला कर के मिश्रण के समान हिस्से ले कर उंगलियों से थपथपा कर कबाब बनाएं।
- अब दूसरे पैन में ये कबाब पकाएं। कबाबों पर थोड़ा पानी छिड़कें, फिर उन्हें पलट कर पकाएं।
- जब कबाब तैयार हो जाएं तब उन्हें एक प्लेट पर निकाल लें।
- उसके बाद उसी पैन पर थोड़ा सा तेल गरम करें और उस पर पाव को बीच से चीरा लगा कर सेंक लें।
- जब पाव सिंक जाए तब उसके बीच में हरी चटनी लगाएं और ऊपर से 1 कबाब रखें।
- फिर उन पर थोड़ा चाट मसाला और थेाड़ा लाल मिर्च पावडर छिड़कें, पावों को ढंक दें और सर्व करें।
Comments
English summary
Easy Kabab Pav Recipe
Story first published: Saturday, February 20, 2016, 10:54 [IST]
Other articles published on Feb 20, 2016
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











