Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
अमृतसरी पनीर टिक्का जो मुंह में ला दे पानी
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
अमृतसरी पनीर टिक्के की रेसिपी पूरी तरह से पंजाबी है, जो पनीर खाने वालों को तो बहुत पसंद आने वाली है। अमृतसरी पनीर टिक्के में पनीर की क्यूब्स को बेसन, थोड़े चटपटे मसालों और हर्ब्स के साथ मैरीनेट कर के फ्राई किया जाता है।
FATHER'S DAY SPECIALS! Jabong discount of Rs 300 on Rs 999 shopping on all products
अगर आप चाहें तो पनीर की जगह पर टोफू का भी इस्तमाल कर सकती हैं क्योंकि टोफू में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। आप चाहें तो पनीर को लपेटने के लिये बनाए गए पेस्ट में थोड़ा सा दही भी मिक्स कर सकती हैं, इससे स्वाद और बढ़ जाता है। तो आइये देखते हैं अमृतसरी पनीर टिक्का बनाने की विधि।

कितने- 2-3
तैयारी में समय- 35 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- 250 से 300 ग्राम पनीर, क्यूब्स में कटे हुए
- 4 चम्मच बेसन
- ¼ चम्मच अजवाइन
- ¼ चम्मच हल्दी पावडर
- ¼ चम्मच गरम मसाला पावडर
- ½ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पावडर
- 1 चम्मच नींबू का रस
- ½ चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट (¾ इंच अदरक और 4 से 5 लहसुन)
- 2 चम्मच पानी
- नमक- स्वादअनुसार
- 3 चम्मच तेल- फ्राइ करने के लिये
- चाट मसाला- जरुरत अनुसार
बनाने की विधि-
- सबसे पहले हम पनीर के क्यूब्स काटेंगे। अगर आप फ्रिज में रखा पनीर यूज़ करने वाली हैं तो, अच्छा रहेगा कि उसे सबसे पहले गरम पानी में डाल कर कुछ देर के लिये रखें और फिर उसके टुकडे़ करें।
- एक कटोरे में तेल, पनीर, चाट मसाला छोड़ कर बाकी की सभी सामग्रियों को मिलाएं।
- इस मिश्रण को पेस्ट की तरह बनाएं और फिर उसमें पनीर के टुकड़ों को डाल कर मैरीनेट करें।
- ध्यान रहे कि पनीर के टुकड़े टूटने नहीं चाहिये इसको मिलाते वक्त इन पर प्रेशर ना डालें।
- फिर कटोरे को ढंक कर उसी में पनीर को 30 मिनट के लिये रखे रहने दें।
- अब एक फ्राइंग पैन लें, उसमें 3 चम्मच तेल डाल कर गरम करें।
- फिर उसमें पनीर के मैरीनेट किये पीस धीरे धीरे रखें।
- तेल ज्यादा गरम भी नहीं होना चाहिये, नहीं तो पनीर चिपक सकती है।
- जब पनीर एक ओर लाल हो जाए तब इसे पलट दें और दूसरी ओर भी सेंक लें।
- पनीर को ज्यादा देर तक फ्राई करने से बचना चाहिये।
- जब सारे पनीर क्यूब्स फ्राई हो जाएं, तब इन्हें एक प्लेट पर निकाल कर उन पर चाट मसाला छिड़के और हरी धनिया से गार्निश कर के पुदीने या इमली की चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
amritsari paneer tikka recipe
Story first published: Thursday, June 16, 2016, 12:51 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2016
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











