Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
नाश्ते में बनाएं चटपटा बॉम्बे मसाला टोस्ट सैंडविच
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
बॉम्बे मसाला टोस्ट सैंडविच, मुंबई का एक लोकप्रिय स्नैक है। यह रोड़ साइड में बिकने वाला सैंडविच रोज हजारों लोगों की भूंख मिटाता है। वड़ा पाव, सैंडविच, मसाला डोसा, भेल पूरी, पानी पूरी और अन्य स्नैक पसंद करने वालों के लिये आज हम ले कर आए हैं बॉम्बे मसाला टोस्ट जिसको आप घर पर बना सकती हैं।
READ: नाश्त में खाइये वेज चीज टोस्ट सैंडविच
यह चटपटा टोस्ट सैंडविच बच्चों को काफी पसंद आता है। शाम के समय या फिर सुबह नाश्ते में आप इसे बना सकती हैं। यह काफी स्पाइसी होता है इसलिये इसमें तीखा थोड़ा सोंच समझ कर डालें। आइये जानते हैं बॉम्बे मसाला टोस्ट सैंडविच बनाने की विधि।

कितने- 4 टोस्ट सैंडविच
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
हरी चटनी की सामग्री-
- 1 कप धनिया पत्ती
- 1/ 4 कप पुदीने की पत्ती
- ½ इंच अदरक
- 1 हरी मिर्च
- काला नमक
भरावन के लिये
- 2 कप उबले और मसले आलू
- ½ प्याज- कटी
- ½ टमाटर- कटा
- 1 छोटी हरी मिर्च- कटी
- ½ गुच्छा कडी पत्ती
- ½ चम्मच जीरा
- ¼ चम्मच राई
- थोड़ी सी कटी हरी धनिया
- ¼ चम्मच हल्दी पावडर
- चुटकी भर हींग
- ¼ चम्मच लाल मिर्च पावडर
अन्य सामग्रियां
- 8 स्लाइस ब्रेड- ब्राउन या वाइट
- थोड़े सी गोलाई में कटी प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च
- अमूल बटर या अन्य बटर
- सैंडविच मसाला या चाट मसाला
हरी चटनी बनाने की विधि -
- हरी चटनी की सभी सामग्री को मिक्सी में पीस कर महीने पेस्ट तैयार करें।
- अब एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें।
- उसमें राई डालें। फिर जीरा। उसके बाद प्याज डाल कर गुलाबी करें।
- उसके बाद कटे टमाटर डाल कर तब तक पकाएं जब तक कि वह गल न जाए।
- फिर उसमें कटी हरी मिर्च डालें।
- इसके बाद इसमें सभी मसाले डालें, जिनके नाम ऊपर दिये हुए है।
- अच्छे से मिक्स करें और इसी के साथ इसमें उबले आलू डालें।
- अब नमक डाल कर स्टफिंग तैयार करें।
- इसको धीमी आंच पर चलाती रहें, जिससे वह पैन से चिपके नहीं।
- इसे 5 मिनट तक पकाएं।
- मिश्रण को ठंडा हो जाने दें और फिर सैंडविच में भरें।
सैंडविच बनाने की विधि -
- ब्रेड के किनारों को काट कर निकाल दें। फिर उस पर बटर लगाएं। फिर हरी चटनी लगा कर फैलाएं।
- आलू का मिश्रण लें, उसे ब्रेड पर लगाएं। ऊपर से कटे टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च के लच्छे रखें।
- ऊपर से चाट मसाला या सैंडविच मसाला छिड़के।
- अब इसको दूसरी ब्रेड से ढंक दें। इस ब्रेड पर भी अंदर की ओर चटनी लगा दें।
- फिर इसे अच्छी तरह से ग्रिल्ल कर लें। अब इसे ग्रिल्लर से हटाएं और उस पर बटर रखें।
- आपका बॉम्बे सैंडविच हरी चटनी के साथ सर्व करने के लिये तैयार है।
Comments
English summary
Masala Toast Sandwich Recipe
Story first published: Wednesday, August 5, 2015, 10:04 [IST]
Other articles published on Aug 5, 2015
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











