Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कमल ककडी के शामी कबाब
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
लोटस स्टेम या फिर कमल ककडी के शामी कबाब काफी आसानी से बनाए जा सकते हैं। आप इसमें उबला हुआ आलू और ढेर सारे स्वादिष्ट मसाले डाल कर क्रिस्पी बना सकती हैं।
READ: लखनऊ के 20 नवाबी जायके जिन्हें खाने के बाद आप भी कहेंगे वाह जनाब
शाम को चाय के साथ इन कमल ककडी के शामी कबाब को सर्व कीजिये और फिर देखिये आपका परिवार कितना खुश हो जाता है। आइये जानते हैं इस स्वादिष्ट कमल ककडी के शामी कबाब की आसान सी रेसिपी।

कितने- 4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- कमल ककड़ी - 300 ग्राम
- उबला आलू- 3 मध्यम
- नमक- स्वादअनुसार
- हरी मिर्च- 4-5
- अदरक कटी- 2 चम्मच
- चाट मसाला- 2 चम्मच
- जायफल पावडर-1/4 चम्मच
- गरम मसाला पावडर-1/2 चम्मच
- ताजी हरी धनिया पावडर- 1 चम्मच
- भुना बेसन- 1-2 चम्मच
- नींबू का रस- 1 चम्मच
- तेल- फ्राई करने के लिये
विधि -
- सबसे पहले कमल ककड़ी को पानी से धुल कर उसकी मिट्टी साफ कर लें। फिर उसे किचन के कपड़े से पोंछ लें और फिर इसे 1 कप पानी में प्रेशर कुकर में 2 सीटी आने तक पका लें और फिर इसे छान कर रख लें।
- फिर से इन्हें पोंछ कर सीधी आंच पर रोस्ट कर लें। फिर एक कटोरे में इन्हें घिस कर इसमें उबला आलू मिला लें।
- फिर इसमें नमक, हरी मिर्च, अदरक, चाट मसाला, जायफल पावडर, गरम मसाला पावडर, धनिया पत्ती, नींबू का रस, भुना बेसन आदि मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण से कबाब तैयार करें।
- गैस पर कढ़ाई चढा कर तेल गरम करें और उसमें इन कबाब को दोनों ओर सेंक कर गोल्डन ब्राउन कर लें।
- फिर इन्हें एक पेपर पर निकालें और सर्विंग प्लेट पर सजाएं। ऊपर से प्याज के लच्छे और नींबू रखें।
- इन कबाब को आप हरी चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
Kamal Kakdi Ke Shami Kebab
Story first published: Thursday, July 30, 2015, 12:00 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2015
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











