Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
गलत कंघी से बाल बनाने से भी गंजी हो सकती है खोपड़ी, जानें कैसी कंघी से बनाए बाल
हम हर रोज बालों में कंघी या कोंब करते है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है, कि जो कंघी आप अपने बालों पर यूज कर रहे है वो आपके बालों के लिए बनी है या नहीं। जी हां, खासकर जिनके बाल कर्ली, हैवी और ड्राई है उन्हें तो कंघे का चयन करते समय खास ध्यान रखना चाहिए। वरना उन्हें बालों से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। वैसे तो मार्केट में प्लास्टिक और मेटल के कंघों की ढेरों वैरायटी उपलब्ध है। लेकिन बता दें कि इनका लंबे समय तक उपयोग करने पर बालों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।
इनके इस्तेमाल से बाल कमजोर पड़ सकते है और आसानी से टूट सकते है। हालांकि, इस समस्या का समाधान है और वो है वुडन कॉम्ब या वुडन ब्रश है। जो कि मजबूत और टिकाऊ होते हैं, ये बांस और नीम से बने होते हैं, इसी वजह से ये इको फ्रेंडली भी होते हैं। यहां हम वुडन ब्रश के इस्तेमाल करने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे है।

बालों को मिलता है पोषण
इस बात को सभी लोग जानते हैं कि, हमारी बॉडी के पोर्स से नेचुरल ऑइल या सीबम का प्रोडक्शन होता है। सीबम का काम स्किन की सतह पर मॉइश्चर बनाए रखना है। लेकिन जब ये प्रोडक्शन आवश्यकता से कम या ज्यादा होता है तो स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। यानि जब स्कैल्प पर सीबम का प्रोडक्शन जरूरत से ज्यादा होता है। तो ये सीबम स्कैल्प पर इकट्ठा होने लगता है। जो डस्ट और डेड स्किन पोर्स में भरकर उसे ब्लॉक कर देती है। इससे बालों की ग्रोथ पर इफेक्ट पड़ता है और बाल कमजोर होकर टूटने लगते है।
जबकि वुडन कॉम्ब या वुडन ब्रश बालों की लेंथ में ऑइल को बांट देती है। जिससे बाल शाइनी और सॉफट हो जाते हैं। वुडन ब्रश का इस्तेमाल करने का एक फायदा ये भी है कि इससे आपके बालों में चिपचिपाहट की मात्रा कम हो जाती है और बालों को पहले से कहीं ज्यादा पोषण मिलता है।
ब्लड सर्कुलेशन होता है बेहतर
चूंकि ये वुडन कंघी और वुडन ब्रश कार्बन-बेस्ड होते है, ऐसे में ये आपके बालों को मसाज देते हुए ब्रश करते है। इससे स्कैल्प की स्किन पर खरोंच जैसी लगती है। ये खरोंच स्कैल्प को डीप मसाज देती है और इससे हेयर ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है। ये हेड मसाज में भी मददगार है। इससे कंघी करने पर ये नसों को शांत करने के लिए धीरे से मालिश करता है। जो कि स्ट्रेस या टेंशन से भी राहत देता है। इसके अलावा ये ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है। जिससे बाल तेजी से बढ़ते है।
हेयर फॉल से बचाव
हर रोज़ जो प्लास्टिक की कंघी आप यूज़ करते है वो आपके बालों को खींचती है। अगर आप इससे बाल सुलझाना चाहते हैं तो आपको कंघे पर ज्यादा जोर लगाना होगा। क्यूंकि इसके अलावा और कोई उपाय काम नहीं करता है। ऐसे में हेयर फॉल और दो मुंहें बालों की समस्या होने लगती है। लेकिन अगर आप वुडन कंघी यूज करते है तो इस तरह की समस्याओं से आपको जूझना नहीं पड़ेगा। क्यूंकि, वुडन कंघी आपकी स्कैल्प के जरिए आसानी से ग्लाइड होती है। जिससे उलझे हुए बालों को सुलझाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाता है।
वुडन कंघी को कैसे करें साफ
वुडन कंघी और वुडन ब्रश को साफ करने का खास तरीका होता है। जिससे वो लंबे समय तक चल पाते है। इसलिए जब भी इसका उपयोग करें, उसमें फंसे हुए बालों को निकाल दें। इसे किसी सूखी जगह पर रखें। इससे इसमें इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया की ग्रोथ का खतरा खत्म हो जाता है। इसके अलावा कंघी पर अलसी, सरसों या नारियल के तेल को रगड़ सकते हैं। तेल लगाने के बाद इसे आधे घंटे के लिए धूप में रखा रहने दें। या फिर तब तक, जब तक कि तेल लकड़ी में न लगकर समा न जाए। बाद में इसे किसी मुलायम सूती कपड़े से अच्छी तरह से पोंछ लें।



Click it and Unblock the Notifications











