Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
New Year Hairstyle Idea: न्यू ईयर पार्टी में परफेक्ट दिखने के लिए इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

नए साल का स्वागत करने के लिए हम सभी पूरी तरह तैयार है। नए साल की पार्टियां हमेशा से ही सबके लिए खास रही हैं। फिर चाहे वो छोटी फैमिली पार्टी हो, या कोई बड़ी पार्टी। हर तरह की पार्टी में महिलाएं सुंदर दिखने की कोशिश करती हैं। जिसके लिए वो बेस्ट आउटफिट कैरी करना पसंद करती हैं। अपने आउटफिट्स के साथ वो परफेक्ट हेयरस्टाइल भी कैरी करना चाहती हैं। लेकिन अगर आपने अपने आउटफिट के हिसाब से अपने लिए अभी तक हेयर स्टाइल नहीं चुना है, तो परेशान न हो। आज हम आपके लिए न्यू ईयर पर कुछ ऐसे हेयर स्टाइल सेलेब्स इंस्पिरेशन लेकर आए हैं, जिसे आप हर तरह के आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।

1. हाई पोनीटेल
मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड लुक्स और फैशन ट्रेंड के लिए जानी जाती है। न्यू ईयर पार्टी में अपने आउटफिट के साथ आप हाई पोनीटेल हेयर स्टाइल को कैरी कर सकती हैं। हाई पोनीटेल हेयर स्टाइल वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ भी बहुत एक्ट्रैक्टिव लगता है। इस तरह का हेयर स्टाइल बनाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगता है। तो अपने न्यू ईयर पार्टी के लिए आप भी हाई पोनीटेल हेयर स्टाइल कैरी कर सबको अपना दीवाना बना लें।

2. मेसी ओपन साइड हेयरडू
कियारा आडवाणी का ये हेयर स्टाइल किसी भी तरह के पार्टी के लिए परफेक्ट है। ये काफी कूल हेयर स्टाइल होता है, जिसे आप अपने किसी भी तरह के आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। मेसी ओपन साइड हेयर स्टाइल कैरी कर आप अपने हुस्न का जलवा हर जगह बिखेर सकते हैं।

3. ब्रेडेड हेयर स्टाइल
ब्रेडेड हेयर स्टाइल एक बार फिर काफी ट्रेंड कर रहा है। हाल ही में कई बॉलीवुड डीवज ने अपने लेटेस्ट लुक्स के लिए ब्रेडेड हेयर स्टाइल कैरी किया है। एक्ट्रेस हिना खान ने अपने इस ब्लू आउठफिट के साथ यूनिक ब्रेडेड हेयर स्टाइल कैरी किया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि हिना खान ने कितनी खूबसूरती से अपने ब्रेडेड हेयर स्टाइल को कैरी किया है। इसके ऊपर उनके ये फ्लिक्स उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं। आप भी इस तरह के यूनिक ब्रेडेड हेयर स्टाइल को आप अपने न्यू ईयर पार्टी के लिए कैरी कर सकती हैं।

4. मेसी बन
पिछले कई सालों से बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन सेलेब्स तक मेसी बन काफी काफी पंसदीदा रहा है। फिर चाहे वो ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ कैरी करना हो या फिर वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ। तस्वीर में रकुलप्रीत सिंह ने मेसी बन बहुत ही खूबसूरती से कैरी किया है। ये मेसी बन उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications











