Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
डिप नेक ब्लाउज को स्टाइल करने के लिए एक्ट्रेस से लें इंस्पिरेशन

किसी भी पार्टी के लिए आप खुद को एक एक्ट्रेक्टिव लुक देना पसंद करती है। हर कोई खास मौके पर स्टनिंग और बोल्ड दिखने की कोशिश करते हैं। साल 2022 में ज्यादातर बॉलीवुड डीवाज ने हमें फैशन की दुनिया में एक अलग ही ट्रेंड सेट करके दिया है। बी-टाउन की लीडिंग एक्ट्रेस ने हर स्पेशल मौके पर अपने फैंस को स्टाइल इंस्पिरेशन दिया है। इस साल डीवाज का ज्यादातर झुकाव प्लंजिंग नेकलाइन्स की ओर ज्यादा था। फिर चाहे लहंगे के साथ चोली है, या फिर साड़ी के साथ का ब्लाउज। अब आप सोच रही होंगी की प्लंजिंग नेकलाइन्स क्या है। आम बोलचाल की भाषा में इसे डीपनेक कहा जाता है। ये आपके सिंपल लुक को ग्लैमर देने में मदद करता है। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए प्लंजिंग नेकलाइन को स्टाइल करने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।

स्किन शो भी है जरूरी
अगर आपको स्किन शो से कोई परेशानी नहीं है, तो हॉट लुक पाने के लिए आप थोड़ी क्लीवेज भी दिखा सकती हैं। कृति सैनन का ये लुक आपके लिए परफेक्ट है। अगर आप अपनी पार्टी में हॉट एंड सेक्सी लुक पाना चाहती हैं, तो कृति की तरह आप भी इस तरह अपने लुक को कैरी करें।

ब्लैक इज ब्यूटिफुल
बॉलीवुड में कियारा अडवानी खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न आउटफिट को कैसे कैरी करना है ये भी कियारा बखूबी जानती है। ऐसे में प्लंजिंग नेकलाइन्स आउटफिट को कैरी करने के लिए भी आप कियारा से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। सिंपल दिखने के साथ एक्ट्रेक्टिव कैसे दिख सकते हैं कियारा का ये लुक आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

स्टेटमेंट इयररिंग्स करें ट्राई
आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक साड़ी पहनी थी, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी। उनके फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आया। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी इस साड़ी को सिंपल प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज के साथ कैरी किया। जिसके साथ उन्होने स्टेटमेंट ईयररिंग्स भी पेयर किया। अपने इस लुक को कम्प्लिट करने के लिए आलिया भट्ट ने सिंपल मेकअप के साथ हेयर बन बनाया, जिसमें उन्होने सफेद गुलाब लगाए। जो उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा था।

दुपट्टे को करें यूनिक स्टाइल से ड्रेप
एक्ट्रेस कृति सेनन ने प्लंजिंग नेकलाइन्स ब्लाउज के साथ अपने दुपट्टे का स्टाइलिश तरीके से ड्रेप किया है। आप भी इस तरह अपने लुक को यूनिक टच दें सकती हैं। तस्वीर में कृति ने अपने कंधे के ऊपर से दुपट्टा ड्रेप किया है। जिसके कारण लोगों का सारा ध्यान उनकी खूबसूरत नेकलाइन की तरह जा रहा है। अगर आप भी अपने लुक को यूनिक बनाना चाहते हैं, तो कृति सेनन के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Image Credit: Instagram



Click it and Unblock the Notifications











