Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
करवा चौथ 2021: इस करवाचौथ वेलवेट की चूड़ियों का है ज्यादा फैशन, कांच से लेकर मेटल तक- देखिए डिजाइन
करवा चौथ का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। करवा चौथ के दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। करवा चौथ के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती है। सोलह श्रृंगार में महिलाएं चूड़िया भी पहनती है। महिलाएं अपने आउटफिट से मैचिंग की बैंगल्स पहनती है।

इन दिनों वेलवेट चूड़ियों का काफी ट्रेंड है। बॉलीवुड एक्ट्रेस लेकर टीवी एक्ट्रेस अपने आउटफिट के साथ वेलवेट बैंगल्स कैरी करना पसंद करती है। चलिए देखते हैं करवा चौथ के लिए बेस्ट वेलवेट बैंगल्स डिजाइन।

मैरुन वेलवेट बैंग्लस
इन दिनों वेलवेट बैंग्लस काफी ट्रेंड में है। करवा चौथ पर आपने ड्रेस के साथ मैचिंग की चूड़ियां कैरी कर सकते हैं। एक्ट्रेस निया शर्मा ने मैरुन वेलवेट चूड़ियों को गोल्डन कलर के बैंग्लस के साथ कैरी किया है। वेलवेट बैंग्लस की सबसे खास बात यह है कि इन बैग्लस से आपके कपड़े खराब नहीं होंगे, दरअसल स्टोन वर्क वाली चूड़ियों को कैरी करने से कपड़ों को काफी नुकसान होता है। करवा चौथ पर फैशनेबल लुक के लिए आप वेलवेट बैंग्लस को कैरी कर सकते हैं।

लाल प्लेन कांच की चूड़ियां
प्लेन कांच की चूड़ियां एक बार फिर फैशन में है। ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक के लिए आप अपने ड्रेस से मैचिंग की कांच की चूड़ियां कैरी सकती हैं। यामी गौतम ने अपने आउटफिट के साथ सिंपल रेड कलर की चूड़ियां पहनी हुई है। कांच की ये प्लेन चूड़ियां उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। आप भी करवा चौथ पर सिंपल कांच की चूड़ियां कैरी कर सकती हैं।

डबल कलर की चूड़ियों का सेट
करवा चौथ पर खूबसूरत और ट्रेंडी लुक के लिए आप दो कलर की चूड़ियों का सेट बना सकते है। इसके लिए आप अपने मनपसंद की दो कलर की चूड़ियां लें जो आपके कपड़ों के साथ मैच करती हो, इसके बाद चार चार चूड़ियों का सेट बनाकर चूड़ियां पहनें। डबल कलर की चूड़ियों का सेट आपकी खूबसूरती को और बढ़ा देगी।

साड़ी से मैचिंग की चूड़ी
करवा चौथ के दिन हैवी वर्क और शिमरी चूड़ी की जगह आप सिंपल चूड़ी भी पहन सकती है। आप अपनी साड़ी और सूट से मैचिंग कलर की सिंपल कांच की चूड़ियां कैरी कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











