Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Fashion Tips: काफ्तान की फैशन ट्रेंड में वापसी, इस तरह से कैरी कर पाएं स्टाइलिश लुक

काफ्तान स्टाइल ड्रेस इस साल फिर से ट्रेंड में आ चुका है। आप इसे किसी भी स्टाइल में कैरी कर सकती हैं। इसके साथ ही काफ्तान आप ऑफिस से लेकर शादी की पार्ट में भी पहन कर स्टाइल कर सकती है। काफ्तान देखने में काफी कंफर्टेबल नजर आते हैं, पहनने में भी उतने ही आरामदायक होते हैं। काफ्तान आज के टाइम में हर महिला के वॉर्डरोब में नजर आने वाला आउटफिट बन गया है। आइये जानते हैं कि आप काफ्तान को किन-किन स्टाइल में कैरी कर सकती हैं, क्योंकि काफ्तान को आप टॉप से लेकर लॉग पार्टी वियर में आराम से वियर कर सकती हैं-

Fashion Tips: मैक्सी-लेंथ काफ्तान
इस टाइप के काफ्तान को कैरी करके आप बेहद स्टाइल नजर आती हैं। अगर आप वर्किंग विमेन हैं तो इस टाइप के काफ्तान आप अपने ऑफिस आउटफिट के लिए सेलेक्ट कर सकती हैं। ये काफी आरामदायक भी होता है। इस तरह के काफ्तान में आप पैटर्न से लेकर प्रिंट डिजाइन वाले काफ्तान को अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं।

Fashion Tips: काफ्तान टॉप
काफ्तान टॉप को कैरी करके आप कहीं पर आउटिंग पर जा सकती हैं। दोस्तों के साथ घूमना हो या छोटी पार्टी में जाना हो, काफ्तान टॉप आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। आप इस काफ्तान को जींस या ट्राउज़र के साथ आराम से कैरी कर सकते हैं।

Fashion Tips: लॉन्ग ट्यूनिक काफ्तान
ऑफिस की पार्टी हो या कॉकटेल पार्टी में जाना हो या फिर घर में छोटी सी गेट टूगेदर पार्टी रखी हो तो लॉन्ग ट्यूनिक काफ्तान इस मौके के लिए बेस्ट है। इसके साथ आप झुमके और लाइट मेकअप को कैरी करें, साथ ही हाई हील इस पर अच्छी लगेगी। एक डिजाइनर क्लच अपने हाथ में ले सकती हैं।

Fashion Tips: डेनिम काफ्तान लुक में लगा देगा चार चांद
आप डेनिम काफ्तान को आराम से कैरी कर सकते हैं। इसमें टॉप काफ्तान और लॉग काफ्तान दोनों ही आपके लुक को इनहेंस कर देते है। लेकिन इस बात का खास खयाल रखें कि इसके साथ आप प्लेफॉर्म हील्स को चुनें, इससे आपका लुक और निखर कर सामने आएगा।



Click it and Unblock the Notifications











